ishant sharma 1596619037

भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ी के जीवन में प्रदर्शन के कारण उतर चढ़ाव होता रहता है। खेल में फॉर्म के चलते निजी जिंदगी में भी कई उतर चढ़ाव देखने पड़ते है इशांत शर्मा के साथ भी ऐसा ही एक घटना हुआ। भारतीय क्रिकेट टीम में खिलाड़ियों को अंदर बाहर किया जाता है। ताकि ज्यादातर खिलाड़ियों को मौका मिल सके। ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नही करता है तब आगे के मैच के लिए संकट खड़ा हो जाता है। कई बार इन सब को उनकी गर्लफ्रेंड या पत्नी से भी जोड़ा जाता है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का उदाहरण इसके लिए काफी है। लेकिन आज यहां हम आपको ऐसे खिलाड़ी के बारे में बता रहें हैं। जो परेशान होकर उस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को अब उनकी पत्नी है के सामने रोए थे। जानिए क्या है पूरी बात…

जब इशांत शर्मा फोन पर रोए थे अपनी गर्लफ्रेंड के आगे

इशांत शर्मा

क्रिकेट प्रशंसकों ने इस मैच के लिए इशांत शर्मा को मुजरिम करार दिया गया था। दर्शकों ने इशांत शर्मा को जमकर ट्रॉल किया था। जिसके लिए इशांत शर्मा ने भी इस बात को दिल पर ले लिया था। ऐसा उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि इशांत शर्मा और वो उस समय डेट कर रहे थे। इशांत शर्मा जल्दी अपने मन की बात किसी से नहीं कहते थे। लेकिन उस मैच के बाद इशांत शर्मा फोन पर बात करने के दौरान फूट फूट कर रोए थे। इशांत शर्मा की पत्नी प्रतिमा सिंह एक नेशनल लेवल की बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं।

ALSO READ: “इशांत शर्मा की टीम में नहीं बनती जगह, रहाणे और पुजारा को टीम से निकालना होगा गलत”, इस दिग्गज का आया बड़ा बयान

किस वजह से रोए थे इशांत शर्मा…

इशांत शर्मा

2013 में ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत दौरे पर आई थी। मोहाली में तीसरा वन डे मैच खेला जाना था। भारत में पहले बल्लेबाजी के बाद 303 रन बना लिए थे। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम बल्लेबाजी के बाद हर के बिल्कुल पास थी। ऑस्ट्रेलिया टीम को 18 गेंदों में 44 रनों की जरूरत थी। भारतीय टीम मैच को जीता हुआ मान रही थी। इशांत शर्मा 47वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। उस समय जेम्स फॉकनर बल्लेबाजी कर रहे थे। जेम्स फॉकनर ने बल्लेबाजी के लिए इशांत शर्मा को अपना टारगेट बना लिया। उस ओवर में इशांत शर्मा को 30 रन मारे थे। ओवर की छ गेंदों पर 4,6,6,2,6,6 रन मारे। जिसके बाद अगले दो ओवर किए 14 रन की दरकार बची थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने वह मैच 4 विकेट से जीत लिया था।

प्रतिमा सिंह ने दिया था साथ समझाया था सिर्फ खेल है

इशांत शर्मा

प्रतिमा सिंह ने बताया है कि इस वक्त उन्होंने कहा था कि क्रिकेट को सिर पर मत चढ़ाओ। ये काफी बड़ी चीज है लेकिन है तो खेल ही। जिस दिन आप ऐसा सोच लेंगे उस दिन आपको चीजों से उभरने में आसानी होगी। प्रतिमा सिंह ने कहा कि जब भी वो परेशान होते है तब मैं यही कहती हूं कि ‘जब तक जिंदगी है, तब तक खेल है और तब तक यही चलता रहेगा’।

ALSO READ: IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में इशांत शर्मा होंगे बाहर! ये 2 खिलाड़ी लेंगे भारतीय टीम में उनकी जगह

Published on December 25, 2021 1:34 pm