IPL 2024

आईपीएल 2023 (IPL 2023) का ये सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यादगार रहा। टीम ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं, बाकी टीमों के लिए ये सीज़न नुकसानदायक रहा। कुछ के तो पैसे भी पूरी तरह डूब गए। आपको सुनकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2023 (IPL 2023) में कुछ इंग्लिश खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के पैसे पूरी तरह से बर्बाद कर दिए।

आइये जानते हैं उन प्लेयर्स और टीमों के विषय में…

पंजाब किंग्स (सैम करन)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) के मेगाऑक्शन में सैम करन को पंजाब किंग्स ने तगड़ी बोली लगाकर अपने खेमे में शामिल किया था। इस खिलाड़ी पर फ्रेंचाइजी ने 18.5 करोड़ रुपये खर्च कर दिए।

उन्हें टीम का उप-कप्तान भी बनाया, लेकिन करन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 14 मुकाबलों में 135.96 के स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए और सिर्फ 10 विकेट हासिल किए। उनका ये प्रदर्शन औसत दर्ज का था।

चेन्नई सुपर किंग्स (बेन स्टोक्स)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे बेन स्टोक्स को फ्रेंचाइजी ने 16.25 करोंड़ की मोटी रकम खर्च करके टीम में शामिल किया था। लेकिन ये खिलाड़ी अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए।

वह बीच सीजन में टीम का साथ छोड़कर इंग्लैंड वापस लौट गए। स्टोक्स ने सिर्फ 2 मुकाबले खेले जिनमें उन्होंने मात्र 15 रन बनाए। इसके अलावा वह कोई विकेट भी नहीं ले सके।

मुंबई इंडियंस (जोफ्रा आर्चर)

आईपीएल 2023 (IPL 2023) में मुंबई इंडियंस ने जोफ्रा ऑर्चर पर भरोसा जताते हुए 8 करोड़ रुपये में उन्हें टीम का हिस्सा बनाया था। वह ज्यादातर सीजन में अनुपलब्ध रहे।

ऑर्चर ने सिर्फ 5 मुकाबले खेले और 2 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने 9.50 के इकॉनमी रेट से रन खर्च किए। जिसके बाद वह फिटनेस का हवाला देकर घर लौट गए।

ALSO READ: टीम इंडिया से बाहर होते ही चेतेश्वर पुजारा ने लिया बड़ा फैसला, अब इस टूर्नामेंट में आएंगे खेलते नजर

Published on June 24, 2023 12:36 pm