Placeholder canvas

IPL 2022: RCB ने कैसे युजवेंद्र चहल को दूध में से मक्खी की तरह बाहर फेंका, खुद चहल ने RCB की खोली पोल

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 के 15वें संस्करण में मेगा ऑक्शन के चलते कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर खिलाड़ी दूसरी टीम का हिस्सा बने है। जिसमें कई ऐसे खिलाड़ी भी है जोकि लंबे समय से किसी फ्रेंचाइजी विशेष के साथ जुड़े हुए थे। फ्रेंचाइजी उनके नाम और वो खिलाड़ी उस फ्रेंचाइजी के नाम से जाना जाता था।

लेकिन IPL मेगा ऑक्शन के चलते ऐसा नहीं हुआ है। इसी क्रम में एक नाम युजवेंद्र चहल का भी आता है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB से उभरे खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने RCB के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन के विषय में एक खुलासा किया है। जानिए क्या है पूरी बात…

मुझसे वादा किया था कि IPL ऑक्शन में खरीद लेंगे

yuzvendra chahal rcb

 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB की टीम के पिछले साल तक के मुख्य स्पिन खिलाड़ी युजवेंद्र चहल ने RCB के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन के विषय में एक हैरान करने वाली बात सामने रखी हैं जिसके अनुसार फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी से टीम में जोड़ने का वादा किया गया था। लेकिन मेगा ऑक्शन में ऐसा हुआ नहीं।

युजवेंद्र  चहल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन का उनके पास रिटेन करने से पहले फोन आया था। जिसमे उन्होंने रिटेन किए जाने वाले तीन खिलाड़ी के नाम बताए थे और साथ ही युजवेंद्र चहल को मेगा ऑक्शन में खरीदने की बात कही थी। ताकि वो IPL की दो नई टीमों के साथ ड्राफ्ट में ना जाए। लेकिन मेगा ऑक्शन में RCB की ओर से कोई बोली नहीं लगाई गई।

12 करोड़ नहीं मांगे युजवेंद्र चहल ने

IPL

RCB के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल को ना चुनने के लिए RCB फ्रेंचाइजी को लगातार आलोचना का समाना करना पड़ रहा था। जिसके बाद खबर आई कि युजवेंद्र चहल ने टीम में बने रहने के लिए 12 करोड़ की रकम को मांग की है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल को काफी आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ा था।

इसका खुलासा युजवेंद्र चहल में किया है कि मैने RCB में जाने के लिए कोई रकम सामने नहीं रखी थीं। लेकिन 12 करोड़ मांग की बात की खबर सामने आई जिसके बाद उन्हें काफी गलत बातों को सोशल मीडिया पर सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मैं RCB में जाना चाहता था। जिसके लिए RCB के क्रिकेट डायरेक्टर माइक हेसन ने उन्हें मेगा ऑक्शन में खरीदने की बात भी कहीं थी।

ALSO READ:IPL 2022: RCB को मिल गया नया एबी डिविलियर्स, मैदान पर करता है सिर्फ चौके और छक्के की बरसात

राजस्थान रॉयल्स के साथ टीम में

राज्स्थ्ना रॉयल्स

IPL मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर RCB को छोड़कर मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल और सनराइजर्स हैदराबाद में युजवेंद्र चहल पर दांव लगाया था। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स बीच में कूद कर इस बेहतरीन खिलाड़ी को अपने पक्ष में ले गई। राजस्थान की टीम की ओर से खिलाड़ी को 6.4 करोड़ में खरीदा गया है। यजुवेंद्र चहल का बेस प्राइज 2 करोड़ था।

ALSO READ:IPL 2022: बिना चहल-पद्दिकल के इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी RCB, पहली बार विराट कोहली की ट्रॉफी पक्की