CSK

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 में चेन्नई सुपरकिंग्स CSK टीम के थाला यानी महेंद्र सिंह धोनी को रिटेन और चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना को ऑक्शन में डालने से ही चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के फैंस काफी खफा थे। उस पर चेन्नई सुपरकिंग्स ने मेगा ऑक्शन में अपने कई खिलाड़ियों को ऊंची बोली में खरीदा है। लेकिन सुरैना रैना की वापसी नही हुई है। जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। उसी क्रम में ये एक वीडियो फैंस के साथ महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना ( Suresh Raina) तक को रुला सकता है।

महेंद्र सिंह धोनी MSD और सुरेश रैना ( Suresh Raina) की दोस्ती

raina dhoni 1

इस वायरल वीडियो में सुरेश रैना की तरफ से महेंद्र सिंह धोनी के लिए उनकी दोस्त कितनी पक्की है? इस बात का पता चलता है। एक इंटरव्यू के दौरान जब सुरेश रैना से पूछा जाता है कि CSK के अलावा वो किस टीम के साथ मैच खेलेंगे। या किस टीम के साथ मैच खेलने में रुचि रखते हैं। तब सुरेश रैना ने कहा कि ” अगर माही भाई नही खेलेंगे तब मैं भी नहीं खेलूंगा। अगर हम 2021 का खिताब जीत जाते हैं तब मैं उन्हें 2022 के खिताब के लिए मना लूंगा”।

यहां देखें वायरल वीडियो

जो कहा वो कर के दिखाया सुरेश रैना ने

सुरेश रैना

महेंद्र सिंह धोनी ओर सुरेश रैना के बीच की दोस्ती के लिए कई कहानियां है। लेकिन उनके रिटायरमेंट के किस्से ने सबको उनकी दोस्ती का अनुमान लगा दिया। 15 अगस्त 2020 के दिन महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल कैरियर से अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। जिसके कुछ पल बाद ही सुरेश रैना ने भी अपने इंटरनेशनल करियर को अलविदा कर दिया था। जैसा की सुरेश रैना में इस वीडियो में जिक्र किया कि वो महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान पर नहीं जाएंगे।

ALSO READ:IPL 2022: नीलामी के बाद PUNJAB KINGS को मिला कप्तान, पहली बार आईपीएल खिताब जीता रचेगा इतिहास!

2020 आईपीएल से CSK से कुछ अनबन जैसा

2020 में जब सुरेश रैना अपने व्यक्तिगत कारणों के कारण भारत वापस लौट आए थे उन्होंने आईपीएल का मैच नही खेला था। इस समय से ही फ्रेंचाइजी के साथ अनबन की खबर आ रही थी। हालांकि सुरेश रैना के रिश्तेदार जम्मू कश्मीर में हमले के शिकार थे। इसलिए उन्हे वतन वापसी करनी पड़ी थी। ये कारण सामने आया था। सुरेश रैना चेन्नई की ओर से आईपीएल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

ALSO READ:IPL 2022: आखिरकार इंतेजार हुआ ख़त्म, RCB को मिला अपना नया कप्तान, CSK को दिला चुका है खिताब

Published on February 16, 2022 10:55 am