ms-dhoni-ravindra-jadeja

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के दो दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी छोड़ने का निर्णय ले लिया। जिसके माही के फैंस इसे भी उन्हीं फैसलों में गिन रहे हैं, जिसे महेंद्र सिंह धोनी ने पहले किए थे। अचानक से अपने फैसलों से सभी को चौका देने वाले फैसले, लेकिन इस बार कप्तानी छोड़ने के फैसले को लेने से पहले उन्होंने विराट कोहली की तरह ही बातचीत की, टीम ने अपना फैसला बनाया। कैसे माही ने इस बार अपने पुराने साथी खिलाड़ी विराट कोहली की तरह ही फैसला किया, आइए जानते हैं।

धोनी ने पहले ही बना लिया था कप्तानी छोड़ने का मन

IPL 2022: धोनी के बाद अब ये खिलाड़ी देगा अपने टीम को झटका, टीम को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए छोड़ेगा कप्तानी

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के बड़े और प्रसिद्ध नामचीन क्रिकेटर के रूप में जाना जाता है। वो अपने फैसलों के लाए भी चर्चा में रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी के पास हर चीज को सोच समझ कर करने की बात कही जाती है, लेकिन मैदान पर लिए अपने कुछ फैसलों के लिए उन्हें लंबे समय तक जाना जाता है।

बैटिंग ऑर्डर में ऊपर नीचे करना, उनमें से एक उदाहरण है। इसी के साथ उन्होंने पहले से ही कप्तानी छोड़ने का निर्णय कर रहे थे। चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्‍वनाथन ने बताया कि

“महेंद्र सिंह धोनी कुछ समय पहले से ही कप्तानी छोड़ने का मन बना रहे थे। लेकिन वो सही समय का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद अब आईपीएल के शुरुआती मैच से महज दो दिन पहले उन्होंने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया।”

टीम मीटिंग में किया फैसला फिर किया सार्वजनिक

MS DHONI

महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम से कप्तानी, टेस्ट क्रिकेट से संन्यास या फिर भारतीय टीम से संन्यास का फैसला हो, उन्होंने अचानक से अनाउंसमेंट करके बताया है। इसके विपरीत सूत्र की माने तो इस बार महेंद्र सिंह धोनी में पहले सीईओ काशी विश्‍वनाथन से 10 मिनट तक फोन पर बात की। पहले सीईओ काशी विश्‍वनाथन को उनकी बात अजीब लगी, लेकिन अंत में वो माही की बात को समझ गए। जिसके बाद टीम प्रैक्टिस के बाद मीटिंग में उन्होंने रविंद्र जडेजा को कप्तानी के लिए तैयार रहना ये कहा था। महेंद्र सिंह धोनी ने इसके साथ एक नए तरीके से फैसले को सामने रखा है।

ALSO READ:IND W vs SA W, ICC WOMEN’S WORLD CUP 2022: भारतीय टीम के सामने नतमस्तक हुई साउथ अफ्रीका, टीम इंडिया ने दिया 275 रनों का विशाल लक्ष्य

काशी विश्वनाथन को सबसे पहले बताई कप्तानी छोड़ने की वजह

Kasi Vishwanathan

CSK के एक सूत्र के मुताबिक, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने फैसले के बारे में CEO काशी विश्वनाथ को बताया। तब वो माही के इस फैसले से हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि वो श्रीनिवासन से बात करना चाह रहे हैं।

सुबह करीब 10 बजे CSK के सीईओ ने मुंबई में श्रीनिवासन ऑफिस में एक निवेदन किया। जिसके बाद दोपहर में धोनी और श्रीनिवासन की फोन पर बातचीत हुई और महेंद्र सिंह धोनी ने उन्‍हें कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में बताया। श्रीनिवासन भी पहले इस फैसले से हैरान थे, लेकिन फोन के आखिर में उन्‍होंने इस बात को समझा। दोनों लोगों के बीच करीब 10 मिनट फोन पर बात हुई थी।

फोन पर बात करने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम मीटिंग के दौरान सीएसके की पूरी टीम को अपने इस फैसले के बारे में बताया। टीम मीटिंग में ही सीएसके के नए कप्‍तान रविंद्र जडेजा होंगे इस बात का ऐलान भी किया गया था।

ALSO READ: Rohit Sharma, मयंक अग्रवाल के मोह में पड़कर बर्बाद कर रहे हैं इस भारतीय खिलाड़ी का करियर

Published on March 27, 2022 12:20 pm