hasaranga

IPL 2022 में पुणे के एमसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने युवा ओपनर अनुज रावत (66) और पूर्व कप्तान विराट कोहली (48) के दमदार प्रदर्शन की बदौलत मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। 

टॉस बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी ने जीता और मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव (68*) के नाबाद अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाए, जिससे बैंगलोर को जीत के लिए 152 रन का लक्ष्य मिला। बैंगलोर ने इस लक्ष्य को 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। 

हसरंगा ने चलाया एक बार फिर स्पिन का जादू

wanindu हसरंगा

RCB के वानिंदु हसरंगा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने 4 ओवरों में 28 रन खर्च करते हुए 2 विकेट लिए। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में उन्होंने कहा,

“निश्चित तौर पर मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं, लेकिन टीम की जीत से ज्यादा खुश हूं। आम तौर पर मेरी गुगली लेग-ब्रेक से ज्यादा टर्न लेती है, इसलिए मैं लेग स्पिन से ज्यादा गुगली करना पसंद करता हूं। हमारे पास कुछ अच्छा टैलेंट है, जब भी मौका मिलता है मैं इसे लेने के लिए तैयार हूं।”

ALSO READ: IPL 2022: विराट कोहली नहीं यह युवा खिलाड़ी बना RCB का हीरो ‘मैन ऑफ द मैच’ लेते हुए इन 2 खिलाड़ियों को दिया अपने सफलता का श्रेय

मैक्सवेल ने बनाए विजयी रन

GLENN MAXWEL RCB

अनुज रावत ने 47 गेंदों की अपनी पारी में 2 चौके और 6 छक्के जड़े. विराट कोहली अर्धशतक से मात्र 2 रन से चूक गए. उन्होंने 36 गेंदों पर 5 चौके लगाए। दिनेश कार्तिक 2 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 7 और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल 2 गेंदों पर 8 रन बनाकर नाबाद लौटे। मैक्सवेल ने ही डेवाल्ड ब्रेविस की गेंद पर विजयी चौका जड़ा। मुंबई के लिए पेसर जयदेव और ब्रेविस को 1-1 विकेट मिला।

इस मैच के लिए दोनों ही टीमों ने प्लेइंग-XI में बदलाव किए। बैंगलोर टीम में ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को मौका मिला जबकि मुंबई टीम में रमनदीप सिंह और जयदेव उनादकत को शामिल किया गया।

ALSO READ: IPL 2022: मुंबई पर मिली जीत के बाद गदगद कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने हर्षल और हसरंगा को नहीं इस युवा खिलाड़ी को दिया जीत का पूरा श्रेय

Published on April 10, 2022 8:48 am