PURPLE CAP

कल पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में पंजाब किंग्स ने अपने शानदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हरा दिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के बाद तिलक वर्मा और बेबी एबी ने कुछ अच्छे शॉट लगा मुंबई इंडियंस के जीत की उम्मीद को बनाये रखा, लेकिन इन दोनों के आउट होने के बाद कोई दूसरा बल्लेबाज मैदान पर टिक नहीं सका और मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में सिर्फ 186 रन ही बना सकी.

पर्पल कैप की रेस में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा

सबसे ज़्यादा विकेट
Player Mat Inns Overs Mdns Runs Wkts BBI Ave Econ SR 4 5
युज़वेंद्र चहल 4 4 16.0 0 104 11 4/41 9.45 6.50 8.7 1 0
(राजस्थान रॉयल्स)
कुलदीप यादव 4 4 15.4 0 116 10 4/35 11.60 7.40 9.4 1 0
(दिल्ली कैपिटल्स)
उमेश यादव 5 5 20.0 1 132 10 4/23 13.20 6.60 12.0 1 0
(केकेआर)
वनिंदु हसारांगा 5 19.0 0 155 10 4/20 15.50 8.15 11.4 1 0
(आरसीबी)
टी नटराजन 4 4 16.0 0 133 8 2/26 16.62 8.31 12.0 0 0
(हैदराबाद)

अगर इस मैच के बाद पर्पल कैप की रेस के समीकरण और टॉप 5 गेंदबाज़ों के बारे में बात करें तो कोई भी खासा बदलाव नहीं आया है. हां लेकिन बैंगलोर के लिए खेलने वाले श्रीलंका के युवा स्पिनर वनिंदु हसारांगा ने अपने विकेट्स के आँकड़े में ज़रूर इज़ाफ़ा किया है.

इस मैच में 2 विकेट चटकाने के बाद अब उनके नाम कुल 10 विकेट हो चुके हैं और वो इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए हैं. इसके अलावा पहले नंबर पर इस लिस्ट में सबसे ज़्यादा 11 विकेट्स के साझ राजस्थान के लिए खेलने वाले सीनियर भारतीय लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल बने हुए हैं.

ALSO READ: IPL 2022: ‘मै अपनी तारीफ नहीं कर रहा, लेकिन टीम इंडिया का बेस्ट फिनिशर बन सकता हूँ और धोनी जैसा कप्तान भी हूँ’

पर्पल कैप की रेस में जल्द हो सकती है इस भारतीय खिलाड़ी की एंट्री

mahesh_theekshana

दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले  कानपुर के भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव 10 विकेट के आँकड़े के साथ दूसरे नंबर पर हैं. इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के सीनियर तेज़ गेंदबाज़ उमेश यादव भी 10 विकेट के ही साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं.

आखिर में पर्पल कैप के दावेदारों की सूची में पांचवें नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के तेज़ गेंदबाज़ टी नटराजन 8 विकेट्स के साथ बने हुए हैं. गौरतलब है कि चेन्नई और बैंगलोर के बीच खेले गए मैच में श्रीलंका के युवा स्पिनर महेश तीक्षणा ने बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए हैं और वो भी जल्द ही पर्पल कैप की दावेदारी में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

ALSO READ: IPL 2022: ORANGE CAP: शिखर धवन ने ऑरेंज कैप की रेस में लगाई लंबी छलांग, अब इस खिलाड़ी के सिर पर है ये कैप

Published on April 14, 2022 12:14 pm