Placeholder canvas

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस को मिला सबसे बड़ा फायदा, रोहित शर्मा उठाएंगे छठवां खिताब

IPL 2022 : इंडियन प्रीमियर लीग IPL की शुरुआत मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के मुकाबले के साथ हो जायेगी। पहला मैच 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। सभी टीम इस बार आईपीएल खिताब जीतने के लिए जी तोड़ प्रयास करने वाली है। लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम यानी की मुंबई इंडियंस की टीम के पास खिताब जीतने का सबसे बड़ा मौका है। जानिए क्या है इसके पीछे का कारण…

IPL वेन्यू से मुंबई इंडियंस को फायदा

मुंबई इंडियन

मुंबई इंडियंस टीम का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम है। ये बात क्रिकेट और आईपीएल का हर फैंस को पता है। इस बार IPL के लिए चार स्टेडियम को मैच के लिए वेन्यू बनाया गया है। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए ये एक बहुत बड़ा प्लस प्वाइंट हैं। फैंस के सपोर्ट के साथ ही साथ इंडियन प्रीमियर लीग IPL के सभी मैच महाराष्ट्र और पुणे में खेले जायेंगे। अभी प्लेऑफ और फाइनल के लिए वेन्यू नहीं बताया गया है। लेकिन लीग के सभी 70 मैच इन स्टेडियम में खेले जायेंगे। जोकि मुंबई इंडियंस जोकि घरेलू टीम है उसे काफी फायदा हो सकता है।

बता दें, Covid 19 के चलते बीसीसीआई में सभी मैच के लिए एक चार स्टेडियम को चुना है। ताकि खिलाड़ियों को हवाई सफर न करना पड़े। साथ ही सभी खिलाड़ी, स्टाफ और संबंधित लोग बायो बबल के घेरे के साथ सुरक्षित माहौल में खेल सकें।

मुंबई इंडियंस उठाएगी अपना छठवां खिताब

Rohit Sharma 1

मुंबई इंडियंस का 2021 का सीजन भले ही अच्छा ना गया हो लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग IPL की सबसे सफल टीम का खिताब अभी टीम से कोई नहीं छीन सकता है। मुंबई इंडियंस पांच बार IPL का खिताब जीत चुकी है। इस बार रोहित शर्मा जोकि भारतीय टीम के सभी फॉर्मेट कप्तान बनाए जा चुके हैं। उनकी कप्तानी में एक बार फिर घरेलू मैदान पर क्रिकेट खेलकर उनका फायदा उठाकर खिताब अपने नाम कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2022: इन 5 खिलाड़ियों का किस्मत बदल देगा आईपीएल का ये सीजन, टी20 वर्ल्ड कप के लिए होगा आखिरी मौका

इन चार स्टेडियम में खेले जायेंगे मैच

मुंबई इंडियनस

IPL 2022 के मैच वानखेडे स्टेडियम, ब्रेबोन स्टेडियम और डीवाई पाटील स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे। साथ ही कुछ मुकाबले पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में भी किए गए है। मुंबई इंडियंस अपना पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल के खिलाफ 27 मार्च को ब्रेबोन स्टेडियम में खेलेगी। सभी 10 टीम को कुल दो ग्रुप में डिवाइड किया गया है। दोनों ग्रुप में पांच पांच टीम हैं।

मुंबई इंडियन्स MI समेत कोलकाता नाइट राइडर्स KKR , राजस्थान रॉयल्स RR , दिल्ली कैपिटल्स DC और लखनऊ सुपरजायंट्स LSG को Group A में जबकि चेन्नई सुपर किंग्स CSK , सनराइजर्स हैदराबाद SRH , रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर RCB , पंजाब किंग्स PK और गुजरात टाइटन्स GT को Group B में रखा गया है।

ALSO READ:IPL 2022: देवदत्त पद्दिकल, युजवेंद्र चहल के साथ पहले मैच में इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स