Placeholder canvas

IPL 2022: 40 की उम्र में धोनी ने दिखाये बाइसेप्स, वीडियो देख सलमान खान भी शर्मा जाये

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स CSK और कोलकाता नाइट राइडर्स KKR के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा। जिसके आईपीएल का 15वा संस्करण शुरू हो जायेगा। चेन्नई सुपरकिंग्स गत वर्ष की चैम्पियन खिलाड़ी है। वहीं टीम के थाला महेंद्र सिंह धोनी पूरी तैयारी के साथ IPL में खेलने वाले हैं इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी के बाइसेप नजर आ रहे हैं। जिसके बाद फैंस ने बहुत सकारात्मक रिस्पोंस जाहिर किया है।

फैंस बोले 40 साल में फिटनेस का उदाहरण

महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni) सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं। जिसके बाद उनकी एक तस्वीर या विडियो सामने आने के बाद उनके फैंस के लिए वो बहुत उत्साहवर्धक होता हैं। ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर फैंस द्वारा महेंद्र सिंह धोनी के एक वीडियो जोकि सीएसके के नेट गेंदबाज रॉकी वार्नी के बर्थडे सेलिब्रेशन का है। जमकर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी इस वीडियो में कुछ सेकंड के किए नजर आते है। येलो जर्सी में फैंस की नजर महेंद्र सिंह धोनी के बाइसेप्स पर पड़ी। जिसके बाद फैंस में सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ भी की। इसी के साथ कई लोगों ने पोस्ट किया। साथ ही फैंस ने लिखा कि 40 की उम्र में भी फिटनेस उच्च स्तर पर है। महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस के चलते ही 40 साल की उम्र में भी वो युवा खिलाड़ियों को मात देते है।

आज भी हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर

धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को कई स्वरूप में मैदान पर देखा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तान में से एक माना जाता है। विकेट के पीछे आज भी उनका कोई जवाब नहीं है। साथ ही अंतिम ओवर्स में बल्लेबाजी के समय गेंदबाज 40 साल की उम्र में भी उनके सामने गेंदबाजी से डरते हैं। फिटनेस के मामले में महेंद्र सिंह धोनी का 40 साल की उम्र में भी कोई विकल्प नहीं है।

ALSO READ:IPL 2022: कभी Mumbai Indians का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों को ठुकरा कर पछता रही फ्रेंचाइजी, दूसरी टीम में जाकर कर रहे है धमाल

धोनी का हो सकता है अंतिम आईपीएल

चेन्नई सुपर किंग्स

महेंद्र सिंह धोनी इस साल 40 साल के हो चुके हैं। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि ये उनका आखिरी आईपीएल टूर्नामेंट हो सकता है। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा अतीत में लिए गए निर्णयों के बाद ऐसा अनुमान लगाना कि ये उनकी अंतिम लीग होगी संभव है। हालांकि फैंस उन्हे अभी कर खेलते देखना चाहते हैं। साथ ही इस बार महेंद्र सिंह धोनी लीग के लिए जीत के लिए काफ़ी दिनो से रणनीतियां बना रहे है। ऑक्शन के दौरान खिलाड़ियों को शांत तरीके से चुनना इसका उदाहरण है।

ALSO READ:IPL 2022: अपने पहले ही मैच CSK हुई जीत की दांवेदार, MS DHONI इस प्लेइंग XI के साथ उतरेंगे मैदान में