Placeholder canvas

IPL 2022: कभी Mumbai Indians का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों को ठुकरा कर पछता रही फ्रेंचाइजी, दूसरी टीम में जाकर कर रहे है धमाल

IPL की सबसे सफल टीम Mumbai Indians, जो IPL इतिहास में पांच बार खिताब अपने नाम कर चुकी है, एक बार फिर अपने कप्तान रोहित शर्मा के साथ IPL में खेलने को तैयार है। मेगा नीलामी में Mumbai Indians ने फिर से एक धाकड़ टीम तैयार कर ली है। अब उसके पास 8 विदेशी खिलाड़ियों समेत पूरे 25 खिलाड़ी हैं। 

Mumbai Indians ने रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़) और कीरोन पोलार्ड (6 करोड़) को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था। मेगा ऑक्शन में उन्होंने ईशान किशन, डेनियल सैम्स, टिम डेविड, टाइमल मिल्स जैसे जबरदस्त खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। 

लेकिन इस टीम के इतिहास में कुछ ऐसे कमाल के खिलाड़ी थे जो आज दूसरी टीमों के लिए धूम मचा रहे हैं। मुंबई को इन खिलाड़ियों में कुछ खास नही नजर आया और उन्हे बाहर कर दिया था लेकिन आज वह बेहद शानदार प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। 

युजवेंद्र चहल

chahal

युजवेन्द्र चहल ने साल 2011 में Mumbai Indians फ्रैंचाइजी के साथ अपने IPL सफर की शुरुआत की थी। लेकिन इस दौरान उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला। इसके बाद साल 2014 में युजवेंद्र चहल साल 2014 से विराट कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी में खेलने लगे। मुंबई ने उन्हे सिर्फ एक मैच में ही मौका दिया था। अब IPL 2022 में चहल अपनी तीसरी फ्रैंचाइजी राजस्थान के लिए खेलेंगे। चहल ने अपने IPL करियर में 114 मैचों में 139 विकेट लिए हैं।

ग्लेन मैक्सवेल

मैक्सवेल ने अपने IPL करियर की शुरुआत Mumbai Indians के साथ की थी। IPL 2013 ऑक्शन में Mumbai Indians ने मैक्सवेल को $1 मिलियन में खरीदा था। उस सीजन मैक्सवेल को इतनी बड़ी धनराशि में खरीदने के बावजूद मुंबई ने उन्हें मात्र 3 मैचों में ही खिलाया। इसके बाद उन्हें 2014 सीजन से पहले रिलीज कर दिया और फिर मैक्सवेल ने आईपीएल में नयी टीम के साथ उस सीजन गजब का प्रदर्शन करते हुए मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर का अवार्ड अपने नाम किया था। अब वह आरसीबी के लिए खेल रहे हैं और उनके एक अहम खिलाड़ी हैं। 

ALSO READ:IPL 2022: Mumbai Indians का सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी ही बन गया टीम के लिए सिरदर्द, रिटेन कर पछता रही फ्रेंचाइजी

क्रिस लिन

chris lynn

सब जानते है कि क्रिस लिन एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं जिनकी काबिलियत का Mumbai Indians ने बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया था। क्रिस लिन को मुंबई इंडियंस ने 2020 के ऑक्शन में अपनी टीम में शामिल किया था लेकिन लिन को उस सीजन एक भी मैच में नहीं खिलाया गया। इसके बाद 2021 के सीजन में उन्हें क्विंटन डीकॉक के ना खेलने पर खिलाया गया कहा उन्होंने अच्छे प्रदर्शन किया लेकिन फिर भी पहले मैच के बाद उन्हें मौका नहीं दिया गया।

ALSO READ:IPL 2022: Mumbai Indians इस प्लेइंग XI के साथ उतरेगा मैदान में, नए चेहरों से सजी है टीम लेकिन दहशत में है विरोधी टीमें