त्तिलक वर्मा

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में IPL की दो सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स ( Chennai Super Kings) के इस साल के निराशाजनक प्रदर्शन के अब उनके फैंस काफी निराश हैं। मुंबई इंडियंस ने IPL के इस 15वें संस्करण में मुंबई इंडियंस ने शुरुआती दो मैच खेले हैं। जिसमें दोनों में ही हर का समाना करना पड़ा है। लेकिन इन दोनों मैच में मुंबई इंडियंस को एक भारतीय भविष्य का मैच विनर खिलाड़ी मिल गया हैं। हालांकि इस खिलाड़ी के पास अभी अपना खुद का घर नही है। लेकिन अब IPL में अपनी पारी के बाद चर्चा में आ चुके इस खिलाड़ी ने आईपीएल के बाद घर लेने की बात कही है।

अब IPL के बाद सबसे पहले घर लेना चाहते हैं तिलक वर्मा

तिलक वर्मा

मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी तिलक वर्मा ने क्रिकबज से बातचीत करने के बाद बताया कि वो इंडियन प्रीमियर लीग में अब मिली रकम से अपने परिवार के लिए घर लेना छाते हैं। अभी तक वो किराए के घर में रहते थे। तिलक वर्मा ने अपने परिवार के फाइनेंशियल स्ट्रगल के बारे में बातचीत की है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके पिता अपनी आमदनी से उनका क्रिकेट का चर्चा देते थे और साथ ही बड़े भाई की फीस भी भरते थे।

तिलक वर्मा

इन सब के चलते उन्हे काफी फाइनेंशियल स्ट्रगल का समाना भी करना पड़ा था। लेकिन अब वो परिवार के लिए पहले घर लेना चाहते है और उसके बाद फाइनेंशियल रूप से स्वतंत्र होने के बाद बिलकुल अच्छे से क्रिकेट भी खेलना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक मिलने वाले पैसे से वो सिर्फ अपना खर्चा ही कर पा रहे थे।

ALSO READ:IPL 2022, WATCH: तिलक वर्मा के हाथों हुई बेईज्जती बर्दाश्त नहीं कर सके रविचंद्रन अश्विन, लाइव मैच के दौरान अगले पल ही लिया बदला

मुंबई इंडियंस ने 1.7 करोड़ में किया अपने साथ

तिलक वर्मा

अंडर 19 के खिलाड़ी तिलक वर्मा को मेगा ऑक्शन के IPL की सबसे सफल टीम ने अपनी स्क्वाड में जगह दी है। बता दे, IPL में उनके ऊपर बिडिंग के बाद मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा को अपने साथ जोड़ा था। इसी के साथ ही लीग के शुरुआत से ही टीम के कैप्टन रोहित शर्मा ने उन पर भरोसा भी दिखाया है। उन्होंने तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। जिसके बाद तिलक वर्मा ने रोहित शर्मा के भरोसे को निराश नहीं किया है।

मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच में टीम के स्टार खिलाड़ियों के निराश करने के बाद तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 61 रन की पारी खेली थी। हालांकि वो टीम को जीत नही दिला पाए थे।

ALSO READ:IPL 2022: 6,6,0,6,6 धमाकेदार पारी के बाद जॉस बटलर को थमाई गयी ऑरेंज कैप, विस्फोटक पारी के बाद हसरंगा पर लगाया ये आरोप

Published on April 5, 2022 11:12 pm