संजू सैमसन

संजू सैमसन की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के बीच IPL 2022 का 44वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मुंबई इंडियंस को जीत मिली। मुंबई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया। आईपीएल के 15वें सीजन में लगातार 8 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस को ये जीत मिली है।

सैमसन ने बताया ओस से गेंदबाजी हुई मुश्किल

samson

आधे से ज्यादा सीजन निकल जाने के बाद मुंबई को आखिरकार जीत नसीब हुई। राजस्थान की हार के बाद कप्तान संजू सैमसन ने कहा,

“हम कुछ और रन बना सकते थे। ओस आ गई और गेंद गीली होने के कारण गेंदबाजी करना मुश्किल हो गया। हमने गेंद को बदल दिया क्योंकि यह वास्तव में गीली हो रही थी। अलग-अलग जगह अलग-अलग तरीके से खेल रहे हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करना कठिन था क्योंकि यह दो गति की थी। बल्ले से कुछ और रनों से मदद मिलती।”

ALSO READ:IPL 2022: राहुल तेवतिया ने किया खुलासा बताया डेविड मिलर के साथ क्या हुई थी बात जिससे गुजरात को जीता दिया हारा हुआ मैच

अपने जन्मदिन पर नही चला रोहित शर्मा का बल्ला

rohit sharma

बर्थडे ब्वॉय रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर के अर्धशतक के दम पर 158 रन बनाए। 159 रनों के लक्ष्य को मुंबई ने 19.2 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर आउट हुए, जबकि ईशान किशन ने 26 रन बनाए। 

सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव 51 रन बनाकर आउट हुए। दो गेंद बाद तिलक वर्मा 35 रन बनाकर चलते बने। किरोन पोलार्ड 10 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 20 और सैम्स 6 रन बनाकर नाबाद लौटे।

राजस्थान के लिए बटलर ने 52 गेंदों पर 67 रन की पारी खेली। अंत में अश्विन ने 9 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 21 रन की तूफानी पारी खेल टीम को 150 के पार पहुंचाया। मुंबई के लिए ऋतिक और मैरेडिथ ने 2-2 विकेट लिए।

ALSO READ: IPL 2022: सचिन तेंदुलकर से गुरुमंत्र लेकर मैदान पर उतरे कुमार कार्तिकेय ने चटका दिया संजू सैमसन का विकेट, मैच के बाद कही ये बात

Published on May 1, 2022 10:56 am