bowlers

IPL के 15वें सीजन के लिए 2 नयी टीमों के शामिल होने से इस लीग का रोमांच और बढ़ने वाला है। फैन्स को अप्रैल में शुरू होने से पहले इस मेगा इवेंट से पहले जनवरी में होने वाला मेगा ऑक्शन का भी इंतज़ार है। मेगा ऑक्शन से पहले IPL कमिटी ने पहले से लीग का हिस्सा रही 8 टीमों को अपने 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका दिया था, जिसका आखिरी समय 30 नवम्बर का रखा गया था। जिसके बाद कल बीते 30 नवम्बर को सभी टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों के नाम साफ़ कर दिए हैं। 

वैसे तो आईपीएल के ऑक्शन में देखा गया है कि बल्लेबाजों या ऑलराउंडर पर ज्यादा बोली लगाई जाती है मगर इस बार कुछ गेंदबाज हैं जो बल्लेबाजों से ज्यादा पैसा कमा सकते हैं। आज हम ऐसे ही कुछ गेंदबाजों की बात करेंगे जो IPL 2022 के मेगा ऑक्शन के दौरान काफी बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं। 

युजवेन्द्र चहल

yuzvendra-chahal

भारतीय टीम के लाजवाब लेग स्पिनर युजवेन्द्र चहल के लिए पिछला एक साल कुछ ख़ास नहीं रहा हैं। टी20 विश्व कप 2021 के लिए चुनी गयी भारतीय टीम में उन्हें मौका नहीं दिया गया था। हालाँकि यूएई में खेले गए IPL 2021 के दुसरे लेग में उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। IPL के 14वें सीजन में चहल ने 15 मैचो में कुल 21 विकेट हासिल किये थे। 

ALSO READ: Dinesh Karthik ने पत्नी को पकड़ा था रंगे हाथ, जिगरी दोस्त ने भोंका था पीठ में खंजर

साल 2014 से रॉयल चेलेंजर्स बैंगलोर टीम का हिस्सा रहे चहल ने इस फ्रेंचाईजी के लिए काफी अहम् योगदान दिया हैं। IPL 2022 से पहले आरसीबी ने उन्हें रिटेन नहीं किया हैं। ऐसे में मेगा IPL 2022 के ऑक्शन के दौरान कई साड़ी फ्रेंचाईजी इस चैंपियन गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने के लिए काफी बड़ी रकम खर्च कर सकती है। 

रविचंद्रन अश्विन

ashwin

भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आज के दौर के सबसे अच्छे स्पिन गेंदबाजों में से एक हैं। IPL के पिछले 2 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे अश्विन इससे पहले पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके थे। अश्विन फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। IPL में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने लगभग 4 सालों के बाद लिमिटेड ओवर क्रिकेट में वापसी की। 

हालाँकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया हैं। ऐसे में IPL 2022 के ऑक्शन के दौरान अश्विन को अच्छे खासे पैसे मिल सकते हैं। दायें हाथ के इस दिग्गज स्पिनर ने अपने IPL करियर के कुल 167 मुकाबलों में 145 विकेट चटकाए हैं। 

हर्षल पटेल

HArshal

क्रिकेट जगत में बेशक हर्षल पटेल नया नाम हों लेकिन IPL 2021 के बाद उन्हें कमतर नहीं आंका जा सकता। उन्होंने IPL 2021 में 32 विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम की। सबसे बड़ी बात IPL के इतिहास में एक सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में भी हर्षल पटेल शुमार हो गए हैं। इससे पहले ड्वेन ब्रावो ने साल 2013 के IPL में 32 विकेट लिए थे, जो रिकॉर्ड था।

ALSO READ:BCCI चीफ Sourav Ganguly ने खोला राज़, Rahul Dravid के बाद ये दिग्गज होगा भारतीय टीम का हेड कोच

इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके दिखा दिया कि वह मैच पलटने वाले खिलाड़ी हैं। तेज तो साफ है कि हर्षल पटेल मेगा ऑक्शन मे काफी भारी रकम पाने वाले हैं। 

पैट कमिंस

cummins

पैट कमिंस के IPL प्रदर्शन की बात करें तो आईपीएल 2021 में पैट कमिंस केकेआर का हिस्सा थे। उन्होंने पहले सात मैचों में 9 विकेट लिए थे। यही नहीं, बल्ले से भी दम दिखाया था और सात मैचों में 93 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे फेज में अपनी पत्नी के गर्भवती होने के कारण केकेआर का साथ छोड़ दिया था और खेलते नहीं दिखाई पड़े थे। अब एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी गेंदबाजी कर फिर से आईपीएल टीमों की नजर में आ गए हैं। अब IPL में उनकी बोली बहुत ऊंची लग सकती है। 

ALSO READ: IPL 2022: इस खिलाड़ी को रिलीज कर CSK ने कर दी बड़ी गलती, लगातार चटका रहा है विकेट, टेंशन में MS DHONI

Published on December 21, 2021 8:17 pm