Placeholder canvas

IPL 2022: पिछले सीजन में रह गए थे अनसोल्ड, इस बार बिकने का बाद भी GUJRAT TITANS से नाम लिया वापस

इंडियन प्रीमियर लीग IPL से इसी साल जुड़ी नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को लीग की शुरुआत से पहले ही काफी बड़ा झटका लगा है। जिसमें इंग्लिश बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) ने अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने एक हफ्ते पहले इस फैसले को टीम को बता दिया है। अब फ्रेंचाइजी किस खिलाड़ी को उनके स्थान पर जोड़ेगी। इस बात ऐलान नही किया गया है।

Jason Roy ने अपना नाम IPL से लिया वापस

जेसन रॉय

इंडियन प्रीमियर लीग IPL के मेगा ऑक्शन (Mega Auction) में IPL की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका गया है। मेगा ऑक्शन में खरीदे गए एक खिलाड़ी ने इस बार IPL अपना नाम वापस ले लिया है। 31 साल के Jason Roy ने हाल में पाकिस्तानी लीग में अच्छा प्रदर्शन किया था। जिसके बाद मेगा ऑक्शन में हार्दिक पांड्या की टीम गुजरात टाइटंस ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था।

बायो बबल के कारण किया अपना नाम वापस

रिपोर्ट्स के अनुसार जेसन रॉय (Jason Roy) ने अपना नाम IPL के लंबे समय तक चलने के कारण वापस लिया है। IPL में Bio Bubble के चलते कई खिलाड़ी ऑक्शन से पहले भी अपना नाम वापस ले चुके है। जिसके बाद अब जेसन रॉय (Jason Roy) टीम से जुड़ने के बाद अपना नाम वापस ले रहे है। टीम में उनके स्थान पर किसे जोड़ा जायेगा इस पर अभी कोई बात सामने नही आई है।

ALSO READ:IPL 2022 में ये 5 खिलाड़ी CSK को दिलाएंगे पांचवी बार खिताब, ये पांच पांडव पूरे विरोधी टीमों पर पड़ते हैं भारी

2020 में भी ले चुके है नाम वापस

JASON ROY

IPL में दूसरी बार जेसन रॉय (Jason Roy) ने अपना नाम वापस लिया है। 2020 में जब दिल्ली कैपिटल की टीम ने उन्हें 1.5 करोड़ में खरीदा था। तब भी उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। IPL के 15वे संस्करण का आयोजन 26 मार्च से होगा, जिसमे कुल 10 टीम हिस्सा लेंगी। जिसमे लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम पहली पारी बार लीग का हिस्सा होंगी। IPL का शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। साथ ही आरसीबी को छोड़कर सभी टीम ने अपने कप्तान का ऐलान कर दिया है।

ALSO READ:IPL 2022: 10 में से 9 टीमों ने अपना कप्तान का किया ऐलान, इस एक टीम का ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा दावेदार, देखें लिस्ट