DAVID WARNER AND PRITHVI SHAW
DAVID WARNER AND PRITHVI SHAW

IPL 2022 का 19वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच मुंबई स्थित ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम को केकेआर के खिलाफ 44 रनों से बड़ी जीत मिली।

इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा दिए गए 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम दो गेंद शेष रहते 171 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 54 रनों की उम्दा अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन वह भी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। अय्यर ने अपनी इस बेहतरीन पारी के दौरान 33 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके और दो छक्के लगाए। 

अर्द्धशतकीय पारी के बाद क्या बोले डेविड वार्नर

DAVID WARNER IPL 2022

KKR के खिलाफ डेविड वार्नर का बल्ला खूब चला। उन्होंने इस सीजन अपने दूसरा मैच खेला और 61 रन की पारी खेली। उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,

“काफी अच्छा लगा। अच्छा विकेट था। बाद में विकेट धीमा हो गया। दोनों टीमों ने बहुत अच्छा किया। विकेट में धीमी गेंदों को हिट करना काफी मुश्किल होता है। जब एक छोर से रन बन रहे हों तो दूसरे छोर पर आपका काम आसान हो जाता है जब कोई ऐसा बल्लेबाजी कर रहा होता है। इस प्रारूप में, दो सलामी बल्लेबाज वास्तव में एक ही समय में कभी नहीं तेज़ खेलते। मुझे पीछे की सीट लेने में खुशी हो रही है, शायद पिछले कुछ सालों से ऐसा किया है। यहां (डीसी के साथ) अपना टाइम एन्जॉय कर रहा हूं।”

ALSO READ: KKR vs DC: ‘क्या यही है आपका शुभमन गिल का रिप्लेसमेंट’, भड़के फैन्स ने अजिंक्य रहाणे पर निकाली भड़ास जमकर उड़ाया मजाक

दिल्ली के खिलाफ निकला KKR का दम

KKR IPL 2022

कैप्टन श्रेयस अय्यर के अलावा टीम के लिए आज अजिंक्य रहाणे ने 14 गेंद में एक चौका की मदद से आठ, वेंकटेश अय्यर ने आठ गेंद में दो छक्के और एक चौका की मदद से 18, नीतीश राणा ने 20 गेंद में तीन छक्के की मदद से 30, आंद्रे रसेल ने 21 गेंद में तीन चौके की मदद से 24, विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने नौ गेंद में एक चौका और एक छक्का की मदद से 15, पैट कमिंस तीन गेंद में एक चौका की मदद से चार, सुनील नरेन दो गेंद में एक चौका की मदद से चार, उमेश यादव एक गेंद में शून्य, रसिख सलाम छह गेंद में एक चौका की मदद से सात और वरुण चक्रवर्ती एक गेंद में नाबाद एक रन बनाने में कामयाब रहे।

ALSO READ: IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने छिनी थी कप्तानी अब उसी के हाथों मिली हार से तिलमिला उठा श्रेयस अय्यर, सीधे तौर पर इन्हें माना हार का जिम्मेदार

Published on April 10, 2022 10:00 pm