भारत बनाम न्यूजीलैंड : भारत और न्यूजीलैंड दोनो ही टीमें अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के हाथो गवां कर 31 अक्टूबर की शाम को एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। दोनो के लिए ही ये मुकाबला करो या मरो का हो सकता है। क्योंकि पाकिस्तान पहले ही अपनी तीन जीत के साथ प्वाइंट टेबल में सबसे ऊपर है। ऐसे में क्या बदलाव होंगे ये देखने वाली बात होगी कि भारत, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड में से सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन होगी?
महेंद्र सिंह धोनी के नक्शेकदम पर चलेंगे विराट कोहली?
अपने पहले मुकाबले में ही टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। टीम का कोई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत नही दिला पाया था। लेकिन पीटीआई की एक रिपोर्ट की माने तो विराट अपनी पाकिस्तान के साथ खेली टीम के साथ मैदान पर नजर आ सकते हैं। ये निर्णय वो सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से प्रभावित होकर ले सकते हैं। भारतीय कप्तान विराट उसी प्लेइंग के साथ मैदान पर दिखाई दे सकते हैं।
ALSO READ: VIDEO: नेशनल क्रश स्मृति मंधाना को हुआ प्यार, इस 26 साल के लड़के को कर रही हैं डेट!
टीम इंडिया को करना चाहिए ये 1 बदलाव
क्रिकेट पंडितों की माने तो टीम में बदलाव की जरूरत है। भारतीय टीम के पूर्व ओपनर सुनील गावस्कर भी टीम में बदलाव की बात के चुके हैं। खासतौर पर ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के स्थान पर, टीम को शार्दुल ठाकुर को जगह देनी चाहिए। शार्दुल सीएसके टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है।
साथ ही साथ वो इस समय फिट है और जरूरी उड़ने पर बैटिंग में कमाल भी दिखा सकते है। हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के बेहतरीन ऑल राउंडर है, लेकिन विश्वकप जैसे महत्वपूर्ण प्रतियोगिता के लिए उनकी फिटनेस को अनदेखा नहीं किया जा सकता है। शार्दुल चुने हुए 15 खिलाड़ियों का हिस्सा है। इसलिए न्यूजीलैंड के साथ होने वाले मुकाबले में उन्हें जगह देनी चाहिए।
पाकिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ उतरा था भारत
भारत का प्लेइंग 11 : रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह टीम का हिस्सा थे।
Published on October 31, 2021 9:01 am