ICC टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन 16 अक्टूबर से हुआ और यह 13 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। पहला राउंड 16 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक खेला गया और अब 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू हो गए हैं।
पाकिस्तान को हरा के भारत टॉप पर
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर-12 में कुल चार मैच खेले जा चुके हैं। ग्रुप 1 से तीन और भारत के ग्रुप से केवल एक मैच खेला गया है। ग्रुप 1 की बात की जाए तो न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 89 रन से मात दी थी जबकि इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से मात दी थी।
वही, श्रीलंका की टीम ने आयरलैंड को 9 विकेट से मात दी। नेट रन रेट के आधार पर इस ग्रुप में न्यूजीलैंड पहले स्थान पर है। ग्रुप 2 की बात करें तो पाकिस्तान पर जीत के साथ टीम इंडिया पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान इस हार के बाद आखिरी स्थान पर आ गया है। टीम इंडिया के 2 अंक हैं और 0.050 नेट रनरेट है।
भारत का सेमीफाइनल का रास्ता हो सकता है आसान
भारत के ग्रुप में दो टीमें ऐसी हैं जिससे भारत को कड़ी टक्कर मिल सकती है। इसमें पाकिस्तान को एक है, जिसे भारत ने रोमांचक मुकाबले में हरा दिया है। अब साउथ अफ्रीका दूसरी टीम है जिसे भारत हरा दे, तो उसका सेमीफाइनल का रास्ता काफी आसान हो जाएगा।
हाल ही में भारतीय टीम ने घर पर टी20 और वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका को हराया भी था। ऐसे में उनका आत्मविश्वास पाकिस्तान को हराने के बाद और भी बढ़ गया है। इसके अलावा, भारत के ग्रुप में बांग्लादेश, नीदरलैंड्स और जिम्बाब्वे है।
भारतीय टीम के लिए इन टीमों द्वारा बड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद नहीं है। भारत इन टीमों को हरा के सेमी फाइनल तक का रास्ता आराम से तय कर सकता है। टीम को बड़ी चुनौती सेमी फाइनल में मिलेगी, जहा उसके सामने न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया या इंग्लैंड जैसी टीम हो सकती है।
ALSO READ: IND vs PAK: कोहली की विराट पारी देख बौखलाए बाबर आजम,अंपायर से भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, देखें VIDEO