बॉलीवुड में फिल्म ‘कहो ना … प्यार है” से डेब्यू करने वाले ऋितिक रोशन (Hrithik Roshan) ने बढ़िया शुरुआत की, जिसके बाद बॉलीवुड में एक के बाद एक उन्होंने कई सारी अच्छी फिल्में की। फिल्मों में उनके द्वारा निभाए गए पात्रों को लोगों ने काफी पसंद किया। लेकिन कई सारी हिट फिल्में ऐसी थीं, जिनको करने के लिए ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) ने मना कर दिया। आइए बताते हैं उन्हीं फिल्मों के बारे में जिनको करने के लिए ऋितिक रोशन ने मना किया था।
स्वदेश
लगान हिट हो गई थी तो वही प्रतिभाशाली निर्देशकों में आशुतोष का नाम लिया जाता है। उन्होंने अपनी फिल्म स्वदेश के लिए ऋितिक रोशन से बात की थी, लेकिन ऋितिक रोशन ने कहा कि वह अपनी फिल्म के कार्यक्रम में बहुत बिजी हैं और यह फिल्म नहीं कर पाएंगे। फिल्म को समीक्षकों द्वारा बहुत तारीफें मिली थी। इस फिल्म की कहानी वास्तविक घटना से काफी प्रेरित थी, क्योंकि रविकुचिमणी और अरविंदा भारत लौट थे और एक छोटे से गांव में पेडर पॉवर जनरेटर का निर्माण करते हैं।
बंटी और बबली
ऐसा ही कुछ हाल बंटी, बबली का हुआ। ऋितिक रोशन के फिल्म धूम 2 में काम करने से पहले उनके पास बंटी बबली का ऑफर आया था, लेकिन ऋितिक रोशन ने इसको ठुकरा दिया और कहा कि वह इस भूमिका में फिट नहीं बैठ पाएंगे। उन्होंने इस फिल्म में अभिषेक बच्चन को कास्ट करने के बारे में सुझाव दिया, यह फिल्म हिट रही।
रंग दे बसंती
अगली फिल्म रंग दे बसंती ने समाज के एक बड़े हिस्से से अपील की और नौकरशाहों और राजनेताओं पर बहस को आगे बढ़ाया। निश्चित तौर पर इस फिल्म की स्टारकास्ट ने बड़ा प्रभाव डाला, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने यह फिल्म पहले ऋितिक रोशन को दी थी, लेकिन उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया और कृष की शूटिंग में बिजी हो गए।
दिल चाहता है
दिल चाहता है मूवी का ऑफर पहले ऋितिक रोशन को दिया गया था, लेकिन उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था।
मैं हूं ना
मैं हूं ना फराह खान ने डायरेक्ट की। शाहरुख खान और ऋितिक रोशन को वह फिल्म में कास्ट करना चाहती थीं। शाहरुख खान मुख्य भूमिका के लिए मान गए थे, तो वही ऋितिक रोशन ने यह कहते हुए फिल्म को अस्वीकार कर दिया कि वह दोहरी भूमिकाएं नहीं करना चाहते हैं, इस फिल्म में उन्होंने अपने बहनोई जायद खान को चुनने का सुझाव दिया था।
पिंक पैंथर
ऋितिक रोशन और ऐश की जोड़ी मेकर्स को अच्छी लगती है और धूम 2 की सफलता के बाद कई सारी फिल्मो में डायरेक्टर इस जोड़ी को साथ लाना चाहते थे। आशुतोष और संजय लीला भंसाली ने जोधा अकबर, गुजारिश में जोड़ी के रूप में बढ़िया काम दोनों से करवाए थे। फिल्म पिंक पैंथर के लिए भी ऋितिक रोशन ने काम करने से मना कर दिया था।
शुद्धि
धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म शुद्धि को भी ऋितिक रोशन ने मना कर दिया था, जिसके बाद रणवीर और दीपिका को इस रोल में कास्ट किया गया।
आई
सुपरस्टार विक्रम अभिनीत I टॉलीवुड में बहुत ज्यादा हिट फिल्म मानी गई । मेकर्स इस फिल्म के हिंदी रिमेक में ऋितिक रोशन को लाना चाहते थे लेकिन सुपरस्टार ने इस फिल्म का रीमेक करने से मना कर दिया ।
फास्ट एंड फ्यूरियस
फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के निर्देशक रोबेको हेयर ने यह बात मानी थी कि ऋितिक रोशन के वो एक बड़े प्रशंसक हैं, यहां तक कि उन्होंने ऋितिक रोशन को अपने हिट फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए ऑफर भी दिया था, लेकिन ऋितिक रोशन ने ऑफर ठुकरा दिया और बॉलीवुड में ही टिके रहने का फैसला किया।
Published on May 15, 2022 9:13 pm