Hardik Pandya mi captain

Hardik Pandya: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का आहट ही खूब सुर्खियों वाली हुई है। आईपीएल में मुंबई इंडियन (Mumbai Indians) की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या सभालेंगे, तो पांच बार ट्रॉफी जीताने वाले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) हार्दिक के अंडर खेलते दिखाई देंगे। लेकिन अभी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस को लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट बाहर नहीं आई है।

वनडे विश्वकप (Odi World Cup 2023) के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) चोटिल होकर टीम से बाहर हो गए थे। जिसके बाद से वो लगातार मैदान से दूर हैं। ऐसे में अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) फिट होने में समय लेते हैं, तो मुंबई इंडियन की कप्तानी की दारोमदार किसपर होगा। रोहित शर्मा से कप्तानी लेने के बाद अब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की जगह फ्रैंचाइजी इन तीन खिलाड़ियों पर भरोसा जता सकती है।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए गेंदबाजी की रीढ़ की हड्डी साबित होने वाले जसप्रीत बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। जसप्रीत बुमराह मुंबई टीम के लिए भी प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं।

साल 2013 में जसप्रीत बुमराह पहली बार मुंबई टीम का हिस्सा बने थे। तब से साल 2023 के आईपीएल तक उन्होंने मुंबई के लिए कुल 120 मैच खेले हैं, जिसमें खिलाड़ी ने 145 विकेट भी चटकाए हैं।

जसप्रीत बुमराह को पिछले कुछ समय में इंडियन टीम में भी कप्तानी के मौके मिले हैं, जिसके बाद से कहा जा सकता है कि अगर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) किसी मैच में मौजूद नहीं हुए, तो जसप्रीत बुमराह टीम के कप्तान होंगे।

Also Read: IPL 2024: आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने ये 5 दिग्गज, 1 भारतीय खिलाड़ी भी लिस्ट में है शामिल

ईशान किशन (Ishan Kishan)

मुंबई इंडियंस के 25 साल के युवा खिलाड़ी ईशान किशन भी मुंबई इंडियंस के लिए एक खास खिलाड़ी है। बीते कुछ सीजन में जिस तरह से ईशान किशन में मैच खेले हैं, उसके बाद से वो मुंबई के अहम खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

मुंबई इंडियंस अगर अग्रेसिव कप्तान की तरफ देखती है, तो ईशान किशन का नाम सबसे पहले लिया जाना चाहिए। ईशान किशन ने अंडर-19 टीम में कप्तानी की है। अभी तक ईशान किशन मुंबई इंडियंस के लिए 91 मैच में 2324 रन बनाए हैं।

सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav)

हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए कप्तानी करने वाले सूर्यकुमार यादव भी मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी के एक अच्छे विकल्प हैं।

मीडिल ऑर्डर में सूर्यकुमार मुंबई इंडियंस के लिए बेहतरीन काम करते हैं। साथ ही वो टीम से साल 2012 से जुड़े हुए हैं। सूर्यकुमार यादव ने साल 2012 से अब तक टोटल 139 मैच में 3249 रन बनाए हैं।

Also Read:IPL 2024: इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर फ्रेंचाइजी ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, आईपीएल नीलामी में मिली पहले से ज्यादा कीमत

Published on December 26, 2023 10:57 am