dhoni gambhir

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दिग्गज Gautam Gambhir ने हाल ही में इन अफवाहों को खारिज कर दिया कि वह भारत के पूर्व कप्तान MS Dhoni को पसंद नहीं करते हैं। साथ ही यह भी बताया कि दोनों के बीच सब ठीक है। Gautam Gambhir और Dhoni ने लगभग एक दशक तक भारतीय ड्रेसिंग रूम साझा किया है। 

दोनो टीम इंडिया के लिए 2007 में टी20 विश्व कप और 2011 में वनडे विश्व कप सहित कुछ सबसे यादगार जीत का हिस्सा थे। साथ ही Gautam Gambhir ने धोनी की अनुपस्थिति में 6 मैचों में टीम इंडिया का नेतृत्व भी किया है। 

धोनी का करते हैं सम्मान-Gautam Gambhir

gambhir dhoni

जब Gautam Gambhir से पूछा गया कि कुछ लोग सोचते हैं कि वह धोनी को पसंद नहीं करते, इस पर गंभीर ने इन बातो को ‘बकवास’ बताया और कहा कि उनके मन में भारत के पूर्व कप्तान के लिए बहुत सम्मान है। गंभीर ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए धोनी की प्रशंसा की और कहा कि अगर उन्हें जीवन में कभी जरूरत पड़ी तो वह चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के बगल में खड़े होने वाले पहले व्यक्ति होंगे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा,

”एमएस धोनी के लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मैंने इसे ऑन एयर कहा है, मैं इसे 138 करोड़ लोगों के सामने कहीं भी कह सकता हूं, अगर कभी जरूरत पड़ी, तो मुझे उम्मीद है कि उसे जीवन में कभी जरूरत नहीं होगी, मैं उसके बगल खड़ा होने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा उसके बाद उसने भारतीय क्रिकेट के लिए जो किया है और वह जैसा इंसान रहा है।”

ALSO READ:IND VS SL: कप्तान रोहित शर्मा के लाड़ले हैं ये खिलाड़ी, विराट कोहली से भी ज़्यादा हिटमैन मानते हैं इनकी बात

भारतीय टीम के लिए दोनो ही रहे लाजवाब खिलाड़ी

Dhoni and Gambhir

गंभीर ने 2003 में भारत के लिए डेब्यू किया, जबकि धोनी ने 2004 में पहली बार टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। 2011 विश्व कप में गंभीर ने फाइनल में मेन इन ब्लू के लिए 122 गेंदों में 97 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे, वहीं धोनी ने 79 गेंदों में नाबाद 91 रन बनाए और एक यादगार छक्के के साथ खेल समाप्त किया था। दोनो ने 275 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथे विकेट के लिए 109 रनों की यादगार साझेदारी की। 

Gautam Gambhir ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2016 में खेला था। वही धोनी ने अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान लिया था। धोनी ने आखिरी बार 2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।

ALSO READ:IPL खेलने के लिए अपने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड और कप्तान से भिड़े ये खिलाड़ी, अब टीम से भी हुए बाहर

Published on March 19, 2022 8:01 am