ben stokes inhaler

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले इस खिलाड़ी के बाएं कूल्हे में चोट लगी, जिससे अब तक वह नहीं उबर पाए।  अब उन्हें प्रैक्टिस के दौरान इनहेलर लेते देखा गया है। फैंस को शक है कि कहीं स्टार प्लेयर अस्थमा से पीड़ित तो नहीं हैं।

संन्यास से की बेन स्टोक्स ने वापसी

बता दें कि 2019 विश्व कप में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले बेन स्टोक्स ने 2022 में वनडे फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। लेकिन वनडे विश्व कप 2023 के मद्देनज़र उन्होंने सितंबर में अपना फैसला बदल लिया और संन्यास से यू-टर्न ले लिया। उन्होंने अब तक एक सिर्फ मैच खेला।

बेन स्टोक्स ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 रन बनाए और आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया। स्टार ऑलराउंडर ने अपने अब तक के करियर में 108 वनडे मैच खेले हैं। इनमें उन्होंने 3159 रन बनाए और 74 विकेट चटकाए हैं।

क्या अस्थमा से पीड़ित हैं बेन स्टोक्स?

मालूम हो कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स  के दौरान प्रैक्टिस सेशन के दौरान इन्हेलर यूज करते नजर आए। उनकी इन्हेलर यूज़र करते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

इससे अटकलें लगाई जाना शुरु हो गई हैं कि वह अस्थमा से जूझ रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर बेन स्टोक्स या उनकी टीम की तरफ से कोई ऑफिशियल अपडेट नहीं आया है।

श्रीलंका के खिलाफ गरजा बेन स्टोक्स का बल्ला

गौरतलब है कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे विश्व कप 2023 का 25वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 156 रनों का स्कोर तैयार किया। इस दौरान सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे जॉनी बेयरस्टो ने 30 और डेविड मलान ने 28 रन बनाए।

इसके बाद इंग्लैंड की तरफ से बेन स्टोक्स का तूफान आया। उन्होंने 6 चौकों की मदद से 43 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, वह अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सके। स्टार ऑलराउंडर इस मैच में गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं। 13 ओवर का खेल खत्म होने तक श्रीलंका का स्कोर 72/2 है।

ALSO READ: W W W W W भुवनेश्वर कुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मचाया धमाल, 9 गेंदों में झटके 5 विकेट

Published on October 26, 2023 9:34 pm