Placeholder canvas

Asia Cup 2022: सिर्फ 28 अगस्त को ही नही, 3 बार पाकिस्तान से भिड़ेगी भारत, जानिए कैसे बनेगा समीकरण, समझे

Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान की 3 बार एक दूसरे से भिड़ंत हो सकती है। बता दें की भारत-पाक के बीच पहले मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। इस बार एशिया कप श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है, लेकिन जगह है UAE का मैदान जहां 27 अगस्त को एशिया कप 2022 का आगाज होने जा रहा है।

28 अगस्त को फैंस के काफी इंतजार करने के बाद भारत-पाक की टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। ये कह सकते हैं कि इस टूर्नामेंट का ये सबसे बड़ा मैच होगा। सबकी नजर इस मैच पर होगी। ऐसा संभव है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में 3 बार एक दूसरे टक्कर दे सकती हैं, उसके लिए दोनों ही टीमों को ये काम करना होगा।

28 अगस्त की टक्कर पर नजर

3 गलत फैसले जिसकी वजह से भारत नहीं जीतेगी एशिया कप का 8वां ट्रॉफी, इस खिलाड़ी का चयन सबसे बड़ी गलती होगी साबित

एशिया कप 2022 टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप A में भारत, पाकिस्तान और क्वालिफायर टीम है। ग्रुप स्टेज में 28 अगस्त को टीम इंडिया पाकिस्तान से भिड़ेगी। एशिया कप 2022 में भारत-पाक के बीच ये पहले मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद सुपर 4 के मुकाबले खेले जाएंगे। दोनों ग्रुप की टॉप-2 टीम सुपर 4 के लिए क्वालिफाई करेंगी।

ALSO READ:Asia Cup 2022: 21 साला इस खिलाड़ी ने पहले बर्बाद किया कुलदीप यादव का करियर, अब एशिया कप में भी छिना जगह

Asia Cup 2022:बाकी 2 मैच इन मौकों पर संभव

एशिया कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम की हुई घोषणा, बुमराह-शमी हुए बाहर, यह खिलाड़ी बना उपकप्तान

अगर भारत और पाकिस्तान अपने ग्रुप में टॉप-2 टीमों में रहते हैं तो 4 सितंबर को ग्रुप स्टेज में इनके बीच दूसरा मुकाबला निश्चित तौर पर देखने को मिल सकता है। इसके बाद 11 सितंबर को खिताबी भिड़ंत में फिर भारत पाक की टक्कर हो सकती हैं। जिस तरह का दोनों ही टीमों के हाल के प्रदर्शन रहे हैं, उसे देखते हुए इस मैच की उम्मीद तो बढ़ ही गई है।

ALSO READ:वीरेंद्र सहवाग को नहीं भाया टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, सुझाया खुद के जैसा बतौर ओपनर विस्फोटक बल्लेबाज का नाम

एशिया कप 2022: भारत की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार,आवेश खान,अर्शदीप सिंह।

एशिया कप 2022: पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, खुशदिल शाह, हैदर अली, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, आसिफ अली, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर।

ALSO READ:ICC ने घोषित की दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम, इस भारतीय खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी, देखें पुरे विश्व से किन 11 खिलाड़ियों को मिला मौका

एशिया कप 2022 का शेड्यूल:

पहला मैच   27 अगस्त      श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान
दूसरा मैच   28अगस्त      भारत बनाम पाकिस्तान
तीसरा मैच  30अगस्त      बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान
चौथा मैच    31अगस्त        भारत बनाम क्वालीफायर
पांचवां मैच  1 सितंबर       श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
छठा मैच     2 सितंबर      पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर
सातवां मैच  3 सितंबर     बी1 बनाम बी2
आठवां मैच  4 सितंबर    ए1 बनाम ए2
नौवां मैच    6 सितंबर      ए1 बनाम बी1
दसवां मैच  7 सितंबर      ए2 बनाम बी2
11वां मैच   8 सितंबर      ए1 बनाम बी2
12वां मैच  9 सितंबर       बी1 बनाम ए2
फाइनल मैच 11 सितंबर