Placeholder canvas

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के सभी धुरंधरो के फेल होने के बाद रोहित शर्मा देंगे अर्जुन तेंदुलकर को मौका, बड़ी जिम्मेदारी के साथ टीम में मिलेगी जगह

अर्जुन तेंदुलकर डेब्यू: इस समय भारत में विश्व की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का आयोजन चल रहा है। आईपीएल में भारत ही नहीं बल्कि विश्व के कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज और कप्तान रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है। लेकिन आईपीएल सीजन 2022 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक एक भी मैच में जीत हासिल की है। इस साल मुंबई इंडियंस ने अपने कई बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस इस सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश कर रही है। सभी को लग रहा है कि भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन की टीम प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है।

लखनऊ के खिलाफ डेब्यू सकते हैं अर्जुन तेंदुलकर

Arjun Tendulkar

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है। भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे का नाम अर्जुन तेंदुलकर है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को हर मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ रहा है, अब तक खेले गये सभी 6 मैचों में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए अब तक सभी धुरंधर खिलाड़ी फेल साबित हो रहे हैं, ऐसे में मुंबई इंडियंस को अब अर्जुन तेंदुलकर से काफी उम्मीदें हैं।

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट के अनुसार अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में डेब्यु का मौका मिल सकता है। मुंबई इंडियंस इस सीजन में सबसे ज्यादा खराब फार्म में चल रही है। आईपीएल में मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अर्जुन तेंदुलकर को 30 लाख में खरीदा था।

ALSO READ-IPL 2022 Points Table: RCB की धमाकेदार जीत के बाद पॉइंट टेबल में लगाईं लंबी छलांग, खत्म हुआ इस टीम का सफ़र, देखें पॉइंट टेबल

मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर सारा तेंदुलकर ने किया रिएक्ट

sara tendulakar

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी का नाम सारा तेंदुलकर है। सारा तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर जिसमें अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू मैच को लेकर लिखा था। मुंबई इंडियंस के ट्वीट पर सारा तेंदुलकर ने कमेंट करते हुए लगभग 10 बार दिल बनाकर भेजा है। जिससे सभी को लग रहा है कि अर्जुन तेंदुलकर के डेब्यू से सारा तेंदुलकर बहुत ही ज्यादा खुश हैं।

ALSO READ-कश्मीरी खिलाड़ी Umran Malik पर Aakash Chopra ने कसा तंज, गेंदबाजी पर कह दी ये बड़ी बात