these player retire after IPL 2024
these player retire after IPL 2024

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 ( IPL 2024) की शुरूआत मार्च के आखिरी से हो सकती है। 19 दिसंबर को इसका मिनी ऑक्शन दुबई में आयोजित किया गया था। जिसके बाद अब सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास अपने खिलाड़ियों की एक पक्की लिस्ट है। लेकिन आज हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका ये आईपीएल सीजन आखिरी सीजन हो सकता है।

अमित मिश्रा (Amit Mishra)

एक समय पर भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन लेग स्पिनर रहे अमित मिश्रा को आईपीएल के भी बेहेतरीन गेंदबाजों में शुमार किया जाता है। लेकिन अमित मिश्रा अब आईपीएल में उतने प्रभावी नजर नहीं आते हैं। अमित मिश्रा 41 साल के हो चुके हैं। भले ही हो आईपीएल के सफलतम गेंदबाजों में गिने जाते हों, लेकिन अब उनका जादू बल्लेबाजों को अपने जाल में फंसाने में उतना इफेक्टिव नहीं नजर आता है। साथ ही बढ़ती उम्र के चलते भी वो आईपीएल 2024 ( IPL 2024) खेलकर संयास का ऐलान कर सकते हैं।

पीयूष चावला (Piyush Chawla)

पीयूष चावला भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में इतना नाम न कमां सके हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। पीयूष मिश्रा 35 साल के हो गए हैं और उनकी फिटनेस पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं। लेकिन इस बार पीयूष मिश्रा के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वो मुंबई की टीम की ओर से अच्छा प्रदर्शन करें। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, IPL 2024 के बाद पीयूष चावला संन्यास का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane)

भारतीय क्रिकेट टीम के मीडिल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य राहाणे भी इस साल आईपीएल के बाद संयास का ऐलान कर सकते हैं। आजिंक्य राहाणे सीएसके टीम का हिस्सा है, धोनी की कप्तानी में खिलाड़ी काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आगामी इग्लैंड टेस्ट मैच सीरीज में खिलाड़ी को मौका नहीं मिला, तो वो आईपीएल 2024 ( IPL 2024) खेलने के बाद संयास का ऐलान कर सकते हैं।

ALSO READ:IPL 2024 से पहले इस खिलाड़ी को LSG से ट्रेड कर राजस्थान रॉयल्स ने अपने ही पैरो पर मारी कुल्हाड़ी, लखनऊ में आते ही खेली 193 रनों की तूफानी पारी

मनीष पांडे (Manish Pandey)

भारतीय टीम जब नंबर-4 की समस्या से जूझ रही थी, तो मनीष पांडे भी कई खिलाड़ियों की तरह ही उस रेस का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ने के बाद खिलाड़ी की खूब तारीफें भी हुईं थी, लेकिन अब उनके बल्ले से खास रन निकलने नहीं दिखाई देते हैं। जिसके बाद ये कहा जा सकता है कि आईपीएल 2024 ( IPL 2024) के बाद वो संयास का प्लान बना सकते हैं।

शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

भारतीय टीम के बेहतरीन ओपनर रहे शिखर धवन का बल्ला भी कुछ समय से शांत हैं, वो नेशनल टीम से भी करीब एक साल से ज्यादा समय से बाहर हैं। साथ ही आईपीएल में भी उनकी कोई खास परफॉर्मेंस नजर नहीं आती हैं। ऐसे में अगर आईपीएल 2024 ( IPL 2024) का सीजन भी खिलाड़ी के लिए अच्छा नहीं जाता है, तो वो भी संयास का ऐलान कर सकते हैं।

ALSO READ:Ishan Kishan को क्यों नही मिला अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 टीम में जगह, वजह आई सामने

Published on January 9, 2024 9:31 am