AISHWRYA RAI ABHISHEK

हिंदी सिनेमा जगत में रिश्तो का टूटना जुड़ना कोई नई बात नहीं है। अक्सर रिश्ते टूटते और जोड़ते रहते हैं। कुछ जोड़ियों को आइडियल भी माना जाता है। इन जोड़ियों में से एक ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन को आइडियल जोड़ी मानी जाती है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की इन दोनों की जोड़ी को लोग बहुत पसंद करते हैं। वहीं इन दोनों का रोमांस फिल्म से शुरू हुआ जो रियल लाइफ में भी छा गया। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। बाद में इन दोनों ने शादी कर ली।

जब इन दोनों ने शादी की थी तब और ऐश्वर्या राय बहुत फेमस थीं, लेकिन अभिषेक बच्चन इतने फेमस नहीं थे। जिसकी वजह से अभिषेक को बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता था।

ऐश्वर्या हर मामले में थी आगे

ऐश्वर्या अभिषेक से हर मामले में आगे थी। उनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लोग दीवाने थे। वहीं अभिषेक बच्चन को बहुत कम लोग जानते थे। लेकिन दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और दोनों एक दूसरे की इज्जत भी करते थे।

हाल में ही अभिषेक बच्चन की तस्वीर वायरल हुई जोकि 1994 की है। तब वह बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रहे थे और यह वही साल है, जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था।

ऐश्वर्या राय 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी उस दौरान के अभिषेक और ऐश्वर्या की तस्वीरें को वायरल हो रही है जिसमें अभिषेक तो बहुत ही साधारण नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐश्वर्या उस बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी।

तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि यह दोनों एक साथ रहेंगे और शादी करेंगे। लेकिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन रिश्ते में थे और दोनों ने शादी कर ली। इन दोनों को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा। लेकिन इनके उपर किसी आलोचना का असर नहीं पड़ा।

ये भी पढ़ें-सनी देओल के बेटे की शादी की गेस्ट लिस्ट आई सामने, सलमान खान से रणवीर सिंह तक ये हस्तियां करेंगी शिरकत

Published on June 18, 2023 3:33 pm