ms dhoni replace rahul dravid

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल वनडे विश्व कप 2023 के बाद समाप्त हो जाएगा। इस टूर्नामेंट के बाद दिग्गज क्रिकेटर अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। माना जा रहा है कि अगर भारतीय टीम इस बार फाइनल का सफर तय करने में कामयाब नहीं हुई तो राहुल द्रविड़ पर गाज गिर सकती है। बीसीसीआई उनके कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू करने के बजाए इस्तीफे की मांग कर सकती है। बोर्ड उनकी जगह किसी अन्य धुरंधर को मुख्य कोच का पदभार सौंप सकता है।

आज हम आपको 4 दिग्गज क्रिकेटरों को विषय में बताएंगे जो राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच बन सकते हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार आईपीएल का खिताब जिता चुके स्टीफन फ्लेमिंग नवंबर में टीम इंडिया के हेड कोच का पदभार संभाल सकते हैं। उनकी अगुवाई में सीएसके ने साल 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में आईपीएल का टाइटल जीता है। वह एक चतुर रणनीतिकार हैं।

आशीष नेहरा

इस लिस्ट में एक नाम टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज आशीष नेहरा का भी है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने गुजरात टाइटंस को अपनी चतुराई की बदौलत शुरुआती सीजन में विश्व विजेता बनाया।

गुजरात ने आईपीएल 2022 का खिताब हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में जीता था। वहीं, आईपीएल 2023 में इस टीम ने फाइनल का सफर किया था।

वीरेंद्र सहवाग

राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया के हेड कोच बनने की रेस में वीरेंद्र सहवाग भी शामिल हैं। वह अपने आक्रामक खेल के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह भारतीय बल्लेबाजी में सुधार लाएंगे।

सहवाग जिम्मेदारी संभालने के बाद ब्रैंडन मैक्कुलम को टक्कर दे सकते हैं। वह बेजबॉल क्रिकेट के मॉडल पर भारतीय टीम का कायापलट कर सकते हैं।

टॉम मूडी

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर टॉम मूडी को भी टीम इंडिया के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनकी कोचिंग में सनराइजर्स हैदराबाद ने सिर्फ एक बार आईपीएल का खिताब जीता है।

साल 2017 में उन्होंने भारतीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए इंटरव्यू दिया था। लेकिन बाद में रवि शास्त्री को ये जिम्मेदारी सौंप दी गई थी।

ALSO READ: ODI World Cup 2023: इन दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल ना करके सेलेक्टर्स कर दी बड़ी गलती, हरभजन सिंह ने लगाई फटकार

Published on September 8, 2023 8:48 pm