hardik pandya 1 2

वनडे विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का विजयी सफर जारी है। भारत ने 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ लगातार 7वीं जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में एंट्री की। इस जीत के साथ टीम इंडिया प्वॉइंट्स टेबल में 14 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है। अब भारतीय टीम 5 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ उतरेगी। इसके बाद 12 नवंबर को भारत और नीदरलैंड्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। उम्मीद है कि भारतीय टीम अपने जीत के रथ को बिना रुके जारी रखने में कामयाब होगी।

बता दें कि भारत के विश्व कप अभियान को हार्दिक पांड्या के रुप में तगड़ा झटका लगा है। धाकड़ ऑलराउंडर चोट की वजह से इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी स्टार प्लेयर ने खुद अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से पोस्ट कर दी। ऐसे में टीम इंडिया के सामने हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट की समस्या खड़ी हो गई है। पिछले मैचों में भारतीय कप्तान ने हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव को बल्लेबाजी और मोहम्मद शमी को गेंदबाजी का मौका दिया। लेकिन इस समस्या ने टीम इंडिया की ऑलराउंडर्स की कमी को उजागर कर दिया है।

आज हम आपको तीन ऐसे प्लेयर्स के विषय में बताएंगे जिन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सकता है।

राज बावा

युवा ऑलराउंडर राज बावा पहली बार अंडर-19 विश्व कप 2021 के दौरान चर्चा में आए थे। ये मैच भारत हार गया था लेकिन उनका प्रदर्शन चर्चाओं में रहा था। राज बावा को पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में खेलता देखा जा चुका है।  बात करें इस प्लेयर के घरेलू करियर की तो उन्होंने 13 टी20 मैचों में 10 विकेट हासिल किए हैं और उनके नाम 137 रन दर्ज हैं।

हर्षित राणा

इस लिस्ट में एक और अंडर-19 विश्व कप स्टार, हर्षित राणा का नाम शामिल है। जिन्हें सेलेक्टर्स  भविष्य  की योजनाओं के अंतर्गत तैयार करने का फैसला ले सकते हैं। ये खिलाड़ी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में माहिर है।  7 फर्स्ट क्लास मैचों में राणा ने 26.35 की औसत से 28 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 49 की औसत से उन्होंने 343 रन बनाए हैं।

अर्जुन तेंदुलकर

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। इस खिलाड़ी ने भी अपने पिछले प्रदर्शन से टीम इंडिया के लिए दावेदारी ठोकी है। पिछले आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया था।

वहीं, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू के दौरान इस खिलाड़ी ने शतक जड़ा था। फिलहाल वह सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023 में खेलते नज़र आ रहे हैं। सौराष्ट्र की तरफ से खेलते हुए उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।

ALSO READ: धोनी से भी महंगा बिकने वाला हैं IPL 2024 की नीलामी में ये खिलाड़ी, 25 करोड़ की बोली लगा भी खरीदना चाहेंगी सभी 10 टीमें

Published on November 4, 2023 3:42 pm