ms dhoni replace rahul dravid

राहुल द्रविड़: रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हराकर वनडे विश्व कप 2023 का अंत किया। पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने छठवीं बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा जमाया। भारत की इस शिकस्त ने करोंड़ो भारतीय फैंस का दिल तोड़ दिया। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब टीम इंडिया के हेड कोच पर राहुल द्रविड़ पर गाज गिर सकती है।

अब सवाल ये उठता है कि राहुल द्रविड़ की जगह किन दिग्गजों को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

महेंद्र सिंह धोनी

इस लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का शामिल है। धोनी की अगुवाई में भारत ने तीन बार आईसीसी की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। आखिरी बार टीम इंडिया ने विश्व कप का खिताब 2011 में ही जीता था, तब भारत का नेतृत्व धोनी ने किया था।

दिग्गज खिलाड़ी ने टीम इंडिया के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके अनुभव को देखते हुए बीसीसीआई धोनी को हेड कोच की जिम्मेदारी सौंप सकती है।

आशीष नेहरा

गुजरात टाइटंस को उसके पहले ही सीज़न में आईपीएल का खिताब जिताने वाले आशीष नेहरा भी राहुल द्रविड़ के बाद भारतीय टीम के हेड कोच बनने की रेस में शामिल हैं।

दिग्गज की कोचिंग में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम ने फाइनल का सफर तय किया था। आशीष नेहरा ने भारत के लिए 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी20 मैच खेले हैं।

वीवीएस लक्ष्मण

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बार राहुल द्रविड़ की गैर-मौजूदगी में वीवीएस लक्ष्मण बतौर कार्यवाहक कोच भारतीय टीम के साथ काम कर चुके हैं।

वह फिलहाल बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) के प्रमुख हैं। उन्होंने भारत के लिए 134 टेस्ट और 86 वनडे मैच खेले। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 5 मैचों में पहले भी हेड कोच की भूमिका निभाई है।

ALSO READ: रोहित-विराट सहित ये 6 भारतीय खिलाड़ी, खेल चुके अपना अंतिम विश्व कप, अब वर्ल्ड कप 2027 से पहले लेंगे संन्यास

Published on November 22, 2023 12:13 pm