T20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को मिली खुशखबरी, 5 महीने बाद धोनी के शागिर्द ने की वापसी, शेयर किया वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई वाली लीग कहा जाता है। दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिकेट लीग से खिलाड़ियों को जेब काफी भारी हो जाती है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अच्छे प्रदर्शन के दम पर खिलाड़ियों को दाम भी अच्छे मिलते हैं। जिसके बाद खिलाड़ी कम उम्र में ही करोड़पति बन जातें हैं। ऐसे ही इस साल के तीन खिलाड़ी जिसमें एक की उम्र महज 19 साल है। इन खिलाड़ियों को बिना IPL  खेले करोड़पति का टैग मिल गया हैं। जानिए कौन है वो तीन खिलाड़ी जिन्होंने करोड़ो की रकम मिलने के बाद एक मैच भी नहीं खेला लेकिन करोड़पति बन गए।

1- राजवर्धन हंगरेगकर – 1.5 करोड़ (चेन्नई सुपर किंग्स )

WhatsApp Image 2022 06 05 at 6.22.25 PM

इंडियन प्रीमियर लीग IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में 140 किमी प्रति घंटे की स्पीड से खेलने वाले तेज गेंदबाज राजवर्धन हंगरेगकर को खरीदने के लिए मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होड़ लगी। जिसके बाद 30 लाख की बेस प्राइस के साथ इस खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने खेमे में शामिल कर लिया। लेकिन उन्हें एक भी मैच आईपीएल में खेलने को नहीं मिला था। जिसके बाद राजवर्धन हंगरेगकर को बिना मैच खेले 1.5 करोड़ की कीमत मिली और वो करोड़पति बन गए।

Also Read : IPL Controversy 2022: आईपीएल 2022 में हुए 3 बड़े विवाद, एक में तो आ गई थी मारपीट की नौबत

2- जयंत यादव- 1.7 करोड़ (गुजरात टाइटंस)

WhatsApp Image 2022 06 05 at 6.23.05 PM e1654433718968

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में जयंत यादव का बेस प्राइस एक करोड़ था। जिसके बाद जयंत यादव को गुजरात टाइटंस की टीम ने 1.7 करोड़ में बिडिंग में जीतकर अपने साथ शामिल कर लिया। लेकिन खिलाड़ी को एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। जिसके बाद खिलाड़ी 1.7 करोड़ की कीमत के साथ बिना मैच खेले करोड़पति बन गया है। हालांकि गुजरात टाइटंस की तरफ से अंतिम लीग मैचों के दौरान जब टीम क्वालीफाई कर गई थी, तब खिलाड़ी को टीम में शामिल किया जा सकता था। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जयंत यादव को एक भी मैच खेलने को नहीं मिला।

3 – डोमिनिक ड्रेक्स- 1.1 करोड़ (गुजरात टाइटंस)

WhatsApp Image 2022 06 05 at 6.23.54 PM

गुजरात टाइटंस ने मेगा ऑक्शन में डोमिनिक ड्रेक्स को जीतकर टीम में 1.1 करोड़ के साथ शामिल किया था। लेकिन खिलाड़ी को एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका। तो वहीं पिछले साल आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से सैम करन के रिप्लेसमेंट के तौर पर खिलाड़ी सीएसके में शामिल था।

Also Read : IPL 2023 में MS DHONI को रिप्लेस कर देंगे ये 3 खिलाड़ी, बन जायेंगे CSK के कप्तान !

Published on June 6, 2022 4:18 pm