रियान पराग हर्षल पटेल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें संस्करण में राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच हुआ था। जिसमें इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जोकि सभी फैंस के लिए एक विवाद बनकर रह गया। बता दें, राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2022 के फाइनल में जगह बनाई थी। लेकिन राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के साथ लीग मैच में हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) और रियान पराग (RIYAN PARAG) के बीच बहस हो गई थी।

जोकि IPL 2022 के विवाद में शामिल है। रियान पराग और हर्षल पटेल दोनों ही अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं, जिसके बाद दोनों जब एक दूसरे के आमने सामने आए। तब विवाद भी हो गया। जानिए क्या है पूरा मामला…

रियान पराग ने 2022 में छोड़ी छाप

Riyan Parag RR IPL 2022

रियान पराग राजस्थान रॉयल्स से अपने शुरुआती आईपीएल कैरियर से जुड़े हुए हैं। रियान पराग ने इस सीजन टीम लिए कई अच्छे मैच खेले हैं। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से कई खिलाड़ियों के टीम वर्क के कारण टीम फाइनल तक पहुंची थी। हालांकि फाइनल में एक आसान टक्कर के बीच मैच और खिताब हार गई थी।

लेकिन फाइनल तक ले जाने ने टीम के हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया है। उसी में एक रियान पराग भी है। असम के ऑल राउंडर खिलाड़ी युवा खिलाड़ी रियान पराग को टीम में जितने मौके मिले उसमें उन्होंने 17 कैच लपके हैं। रियान पराग ने आईपीएल में 14 पारियों में 183 रन बनाए है। जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 31 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर अंतिम ओवर्स में टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read : IPL 2022: आईपीएल 2022 के वो पांच विवाद जिनकी वजह से शर्मसार हुआ जेंटलमैन गेम, 2 में तो पार हुईं सारी हदें

RCB के खिलाफ हुआ था विवाद

रियान पराग हर्षल पटेल

 

इसी मुकाबले में हर्षल पटेल और रियान पराग के बीच तू तू मैं मैं भी हुई थी। दरअसल अंतिम ओवर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरह से हर्षल पटेल और राजस्थान रॉयल्स की तरफ से रियान पराग आमने सामने थे। जिसके बाद अंतिम ओवर में रियान पराग ने गेंदबाज के खिलाफ लगातार शॉट लगाए, जिसके बाद टीम का स्कोर और गेंदबाज का रनरेट भी बढ़ गया। जिसके बाद पवेलियन की तरफ लौट रहे रियान पराग को हर्षल पटेल ने अपशब्द कहे और तब रियान पराग भी पीछे की तरफ आए। खिलाड़ियों और अंपायर ने बीच बचाव किया।

रियान पराग ने बताया क्या है पूरी बात

रियान पराग

रियान पराग ने हर्षल पटेल के साथ विवाद पर पूरी सफाई दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि,

पिछले साल, जब हम आरसीबी के खिलाफ खेल रहे थे, तब हर्षल पटेल ने मुझे आउट किया था। मैं वापस जा रहा था। फिर, उसने हाथ का इशारा करते हुए मुझे जाने के लिए कहा। मैंने इसे मौके पर नहीं देखा। मैंने होटल वापस आने के बाद रिप्ले में ये सब देखा। यह मेरे दिमाग में तब से अटका रहा। अब, जब मैंने उसे ( हर्षल पटेल) आखिरी ओवर में (आईपीएल 2022 में आरसीबी के खिलाफ) मारा, तो मैंने वही इशारा किया।

आगे उन्होंने कहा कि,

मैंने कुछ नहीं कहा, मैंने गाली नहीं दी। लेकिन फिर, सिराज ने मुझे बुलाया। हर्षल ने कुछ नहीं कहा। जब पारी खत्म हुई, सिराज ने बुलाया और कहा, “अरे, यहां आओ, यहां आओ’। उन्होंने कहा, ‘तुम एक बच्चे हो, एक बच्चे की तरह व्यवहार करो’। मैंने उससे कहा, ‘भैया, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं आप के लिए’। तब तक, दोनों टीमों के खिलाड़ी आए और यह वहीं समाप्त हो गया। बाद में, हर्षल ने मेरे से हाथ नहीं हिलाया। जो मुझे लगा कि मैं थोड़ा अपरिपक्व था”।

Also Read : IPL 2022: Ravi Shastri ने बघारी शेखी, आईपीएल में धोनी से भी ज्यादा बताई अपनी कीमत, यही नही रुके पूर्व कोच

Published on June 6, 2022 3:56 pm