Placeholder canvas

विश्वकप के बाद ये 10 विदेशी खिलाड़ी IPL नीलामी में तोड़ेंगे कमाई का हर रिकॉर्ड! पैसो की होगी बारिश! नीदरलैंड का ये खिलाड़ी भी शामिल

वनडे विश्व कप 2023 के खत्म होते ही IPL 2024 की तैयारियां शुरु हो गई हैं। बहुत जल्द इस टूर्नामेंट के लिए रिलीज और रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की सूची जारी की जाएगी। आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसबंर को दुबई में ऑक्शन का आयोजन होगा। इस दौरान कई प्लेयर्स पर नीलामी के दौरान पैसों की वर्षा हो सकती है।

आइये जानते हैं।

ट्रेविस हेड

वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल और फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच रहे इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर IPL 2024 में पैसों की वर्षा हो सकती है। बड़े मैचों में ये खिलाड़ी गेंदबाजों के लिए काल साबित होता है। ट्रेविस ने विश्व कप 2023 में कुल 6 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 54.83 के औसत से 329 रन बनाए।

मिचेल स्टार्क

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर भी फ्रेंचाइजियां बड़ी बोली लगा सकती हैं। पिछले सीजन में वह इस टूर्नामेंट में खेलते नज़र नहीं आए थे लेकिन इस बार वह IPL 2024 का हिस्सा बन सकते हैं। मिचेल स्टार्क ने विश्व कप 2023 में 16 विकेट हासिल किए।

दिलशान मदुशंका

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका का वनडे विश्व कप 2023 में प्रदर्शन शानदार रहा। एक वक्त पर वह गोल्डन बॉल की रेस में सबसे आगे चल रहे थे। हालांकि, टीम के ग्रुप स्टेज से बाहर होने की वजह से वह ऐसा करने से चूक गए। मदुशंका ने इस दौरान 9 मुकाबलों में 21 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2024 की नीलामी में उनपर बड़ी बोली लगाई जा सकती है।

अजमतुल्लाह ओमरजई

अफगानिस्तान के युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने विश्व कप के 9 मुकाबलों में 70 के औसत से 353 रन कूटे। वहीं, 7 के इकॉनमी रेट से इस खिलाड़ी ने 7 विकेट भी हासिल किए। माना जा रहा है कि मुंबई और आरसीबी में से कोई टीम उनपर बड़ी बोली लगा सकती है।

गेराल्ड कोएत्जी

साउथ अफ्रीका के घातक गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी का भी नाम इस सूची में शामिल है। उन्होंने विश्व कप 2023 में 5 विकेट हॉल हासिल किया। गेराल्ड ने महज़ 8 मुकाबलों में 20 विकेट अपने नाम किए। वह कई मौकों पर अपनी टीम के लिए संकटमोचक साबित हुए।

रचिन रविंद्र

न्यूजीलैंड के युवा स्टार ऑलराउंडर रचिन रविंद्र पर आईपीएल 2024 की सबसे बड़ी बोली लग सकती है। इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। उन्होंने 10 मैचों में 64.22 के औसत से 578 रन बनाए। इसके अलावा रचिन ने 5 विकेट भी हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन ने कीवी टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

बॉस डी लीडे

नीदरलैंड्स के स्टार ऑलराउंडर बॉस डी लीडे पर भी आईपीएल 2024 में कई फ्रेंचाइजियां मेहरबान हो सकती हैं। विश्व कप 2023 में इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। उन्होंने 9 मुकाबलों में 16 विकेट हासिल किए।

डेविड मलान

पिछले टी20 टूर्नामेंट में इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज डेविड मलान अनसोल्ड रहे थे। लेकिन इस साल उनपर पैसों की बारिश हो सकती है। दरअसल, डेविड मलान ने वनडे विश्व कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने कई मौकों पर विध्वंसक पारी खेली जिसने सभी को प्रभावित किया। माना जा रहा है कि इस साल आईपीएल में मलान पर जमकर पैसा लुटाया जा सकता है।

पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया को छठवीं बार विश्व कप का टाइटल जिताने वाले दिग्गज कप्तान पैट कमिंस पर पैसों की वर्षा होना तय है। उन्होंने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया है। कमिंस ने 11 मुकाबलों में 15 विकेट हासिल किए।

सादिरा समरविक्रमा

श्रीलंका के धाकड़ बल्लेबाज सादिरा समरविक्रमा अपनी विस्फोटक पारियों की वजह से वनडे विश्व कप 2023 में चर्चाओं का हिस्सा रहे। उन्होंने 53 के बल्लेबाजी औसत से 373 रन बनाए। आगामी टूर्नामेंट में उन्हें बड़ा खरीददार मिल सकता है।

ALSO READ:IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले सूर्या को लगा बड़ा झटका, 4 स्टार प्लेयर अचानक हुए बाहर!