Posted inक्रिकेट, न्यूज

डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद कोच और कप्तान को नजरअंदाज कर मानव सुथार ने इन्हें किया समर्पित

Manav Suthar Post Match IND vs AFG
डेब्यू मैच में ही प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने के बाद कोच और कप्तान को नजरअंदाज कर मानव सुथार ने इन्हें किया समर्पित
News on WhatsAppJoin Now

Manav Suthar: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच आज एकमात्र टेस्ट मैच आज भारत की 1 पारी और 300 रनों की जीत के साथ खत्म हुआ. भारतीय टीम (Team India) की जीत में सबसे बड़ी भूमिका मानव सुथार (Manav Suthar) की रही. मानव सुथार ने इस मैच की पहली पारी में 6 विकेट झटके, वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 1 विकेट अपने नाम किया.

मानव सुथार (Manav Suthar) के इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें पहले ही डेब्यू मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब अपने नाम किया. पहले ही मैच में ये ख़िताब जीतकर मानव सुथार ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद क्या बोले Manav Suthar?

मानव सुथार (Manav Suthar) ने अपनी फिरकी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. मानव सुथार को जब अपने पहले ही मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब मिला तो उन्होंने कहा कि

“ये एक बहुत ही खास एहसास है. शुरुआत से ही मेरा ये सपना था कि मैं टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल सकूं. ये एक बहुत ही खास फॉर्मेट है और मुझे हुत अच्छा लग रहा है. बल्लेबाजी करते हुए भी मुझे काफी अच्छा लग रहा था. कुछ गेंद खेलने के बाद मैं काफी कंफर्टेबल हो गया था. इसके बाद पहला ओवर फेंकने जब मैं आया तो वहीं फीलिंग मेरे अंदर फिर से थी. इसके बाद मैंने अपनी लेंथ और स्पीड पर फोकस किया. शुरुआत में मैंने विकेट को समझने की कोशिश भी की थी.”

मानव सुथार ने पहले ही मैच में मचाया धमाल

मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेहद शानदार प्रदर्शन किया. मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 6 विकेट झटके. मानव सुथार ने 22 ओवरों में 33 रन देकर 6 विकेट झटके, वहीं 10 मेडन ओवर भी डाले.

इसके बाद दूसरी पारी में मानव सुथार ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन ओवर डालते हुए 29 रन खर्च करते हुए 1 विकेट अपने नाम किया. मानव सुथार को उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से ही प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब दिया गया.

ALSO READ: मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर को नजरअंदाज कर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया भारत को 3 दिन में जीताने का श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...