Posted inक्रिकेट, न्यूज

मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर को नजरअंदाज कर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया भारत को 3 दिन में जीताने का श्रेय

IND vs AFG Team India Shubman Gill Captain
मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर को नजरअंदाज कर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इन 2 खिलाड़ियों को दिया भारत को 3 दिन में जीताने का श्रेय
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच एकमात्र टेस्ट मैच आज 2 दिन पहले ही भारतीय टीम (Team India) की जीत के साथ खत्म हो गया है. भारत और अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के बीच ये टेस्ट मैच मुल्लांपुर में खेला गया, जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय खिलाड़ियों ने उनके इस फैसले को सही साबित किया.

भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 564 रन बनाकर पारी की घोषणा किया. भारतीय टीम के 564 रनों के जवाब में अफगानिस्तान की टीम 2 पारियों में सिर्फ 264 रन बना सकी और भारत ने इस मैच को 1 पारी और 300 रनों से जीता. इस जीत के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने मास्टरस्ट्रोक के बारे में बताया.

Shubman Gill ने बताया क्या था टीम इंडिया का मास्टरस्ट्रोक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद अफगानिस्तान को फॉलोऑन देने को लेकर बात करते हुए कहा कि

“मुझे लगता है कि हमारी तरफ से पूरी जीत रही, हमने हर तरह से अच्छा प्रदर्शन किया. इसलिए मैं बहुत खुश हूं. बहुत गर्मी थी. हमने तय किया कि अगर हम लंच से पहले या ड्रिंक्स ब्रेक के तुरंत बाद विकेट ले लेते हैं, तो हम देखेंगे कि गेंदबाज तरोताजा हैं या नहीं, हम उन्हें फॉलो-ऑन देंगे. अगर नहीं, तो हम कुछ ओवर बल्लेबाजी करेंगे और शायद दिन के अंत में उन्हें फिर से गेंद देंगे.”

मानव सुथार और वाशिंगटन सुंदर को नजरअंदाज कर इन 2 खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने तेज गेंदबाजों को दिया. हालांकि टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) पहली पारी में 3 विकेट लिए, जबकि दूसरे पारी में उन्हें विकेट नही मिला. जबकि भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को पहली पारी में विकेट नही मिला, जबकि दूसरे पारी में मोहम्मद सिराज को 1 विकेट मिला.

हालांकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने इस जीत का पूरा श्रेय अपने दोनों तेज गेंदबाजों को देते हुए कहा कि

“लेकिन हमें जल्दी विकेट मिल गए, हमने वापसी की. और हमारे तेज गेंदबाजों ने जिस तरह से गेंदबाजी की, सिराज ने हमें वह अहम विकेट दिलाया जब हमने उन्हें फॉलो-ऑन दिया और प्रसिद्ध ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए.”

गौरतलब है कि इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा. भारतीय टीम ने इस मैच में कुल 19 विकेट झटके, जिसमे सिर्फ 4 विकेट तेज गेंदबाजों के नाम रहे, जबकि 15 विकेट स्पिनरों के नाम रहे, जिसमे अपना पहला मैच खेल रहे मानव सुथार ने पहली पारी में 6 और दूसरे पारी में 1 विकेट झटके, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में 1 और दूसरे पारी में 4 विकेट झटके, जबकि कुलदीप यादव को दूसरी पारी में 3 विकेट मिले.

ALSO READ: हारकर भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत ले गए अफगानिस्तानी कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी, कहा “भारत जैसा देश…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...