Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया, विराट कोहली के बिना ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग 11

Team India Rohit Sharma IND vs AFG
IND vs AFG: रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया, विराट कोहली के बिना ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग 11
News on WhatsAppJoin Now

अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan National Cricket Team) इस समय भारत (Team India) के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. बीसीसीआई (BCCI) ने इस सीरीज के लिए हाल ही में अपडेटेड टीम इंडिया का ऐलान किया था. पहले विराट कोहली (Virat Kohli) को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया था, लेकिन चोट की वजह से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है.

विराट कोहली की जगह बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट के रूप में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को टीम इंडिया (Team India) में मौका दिया है. हालांकि उनका प्लेइंग 11 में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है. अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज में किन 11 खिलाड़ियों को पहले मैच की प्लेइंग 11 में शामिल किया जाएगा, आइए जानते हैं.

इन बल्लेबाजों को मिल सकता है Team India में मौका

भारतीय टीम (Team India) के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का अनुभव इस सीरीज में टीम इंडिया के काम आने वाला है. विराट कोहली की अनुपस्थिति में रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया अफगानिस्तान का सामना करेगी. रोहित शर्मा ने हाल ही में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है, इसी वजह से वो कप्तान शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करते नजर आने वाले हैं.

वहीं विराट कोहली की अनुपस्थिति में मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी टी20 के नए कप्तान श्रेयस अय्यर के जिम्मे होगी, वहीं केएल राहुल नंबर 4 पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने भी अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी संभालते नजर आने वाले हैं.

इस गेंदबाज को मिल सकता है डेब्यू का मौका

वहीं गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो स्पिन विभाग की जिम्मेदारी कुलदीप यादव के कंधों पर होगी, जबकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर उनका साथ देते नजर आ सकते हैं.

वहीं तेज गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह की भूमिका अहम रहने की उम्मीद है. उनके साथ प्रसिद्ध कृष्णा और युवा तेज गेंदबाज गुरनूर ब्रार को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है, जिससे टीम प्रबंधन नए विकल्पों को परखने की कोशिश करेगा.

ALSO READ: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, भारत से गोल्ड मेडल छिनने के लिए इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...