Posted inक्रिकेट, न्यूज

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, भारत से गोल्ड मेडल छिनने के लिए इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान

Pakistan Team Asian Games 2026
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान ने किया अपनी टीम का ऐलान, भारत से गोल्ड मेडल छिनने के लिए इस खिलाड़ी को बनाया कप्तान
News on WhatsAppJoin Now

एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए अभी हाल ही में टीम इंडिया (Team India) ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया था, वहीं अब पाकिस्तान की टीम (Pakistan Cricket Team) ने भी भारत से गोल्ड मेडल छिनने के लिए अपनी टीम का ऐलान किया है. भारतीय टीम ने पिछले सीजन एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. पाकिस्तान की टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए युवा खिलाड़ियों को मौका दिया है, वहीं सीनियर्स खिलाड़ियों को टीम से बाहर रखा गया है.

पाकिस्तान ने अपने टीम की कमान साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) को सौंपी है. वहीं एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) की टीम में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, फख़र जमान जैसे खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है.

पीसीबी ने इन खिलाड़ियों को दी Asian Games 2026 में जगह

पाकिस्तान ने एशियन गेम्स 2026  (Asian Games 2026)के लिए एक मजबूत टीम का ऐलान किया है, पाकिस्तान ने अपनी टीम में साईम अयूब, सूफियान मुकीम, उस्मान खान, अबरार अहमद, हसन नवाज, माज सदाकत जैसे खिलाड़ियों को साहिबजादा फरहान की कप्तानी में मौका दिया है. पाकिस्तान ने अपनी टीम में 4 युवा खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया है.

पाकिस्तान की टीम ने अंडर-19 और पाकिस्तान ए की टीम से आकिब जावेद, अली रजा, माज सदाकत और साद मसूद को शामिल किया है. पाकिस्तान की टीम पिछले सीजन में चौथे स्थान पर रही थी और उसे कोई मेडल नही मिला था, जबकि भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को शिकस्त देकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, जबकि अफगानिस्तान की टीम को सिल्वर मेडल मिला था.

एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की टीम

साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, साईम अयूब, सूफियान मुकीम और उस्मान खान (विकेटकीपर).

ALSO READ: BAN vs AUS मुकाबले में हाथापाई की आई नौबत, बांग्लादेशी गेंदबाज ने आउट कर किया स्लेज तो जोश इंगलिस को आया गुस्सा, देखिए Video

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...