बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS) के बीच इस समय वनडे सीरीज खेली जा रही है. बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS) के बीच आज 9 जून को मीरपुर में पहला वनडे मैच खेला गया, जहां बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान जोश इंगलिस (Josh Inglis) को आउट कर उन्हें चिढ़ाया, जिसके बाद दोनों के बीच काफी गर्मागर्मी देखने को मिली.
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया (BAN vs AUS) के बीच इस मुकाबले में जब दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ते नजर आए तो बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और बाकि खिलाड़ी अंपायर के साथ मिलकर इस मामले को शांत करने की कोशिस की.
BAN vs AUS: नाहिद राणा और जोश इंगलिस के बीच क्यों हुई लड़ाई
ऑस्ट्रेलिया की टीम जब बल्लेबाजी कर रही थी, उस दौरान 11वें ओवर में गेंदबाजी के लिए नाहिद राणा आए और इस दौरान क्रीज पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंगलिस मौजूद थे. नाहिद राणा ने पहली ही गेंद पर जोश इंगलिस को विकेट के पीछे लिटन दास के हाथो कैच आउट कराया.
नाहिद राणा के इस गेंद की रफ्तार 148 किलोमीटर प्रतिघंटे के करीब थी और वह बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर कीपर के दस्तानों में समा गई. इसके बाद जब इंगलिस पवेलियन की तरफ जा रहे थे, तभी नाहिद राणा ने कुछ कहा. जोश इंगलिस ने भी जवाब दिया, लेकिन जब वो पवेलियन की तरफ बढ़ रहे थे, तो फिर नाहिद राणा ने कुछ कहा.
इस बार जोश इंगलिस अपना आपा खो बैठे और आक्रामक तरह से नाहिद राणा के पास गए, दोनों को देख ऐसा लग रहा था कि ये बात हाथापाई तक पहुंच सकती है, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज और अंपायर्स ने बांग्लादेशी खिलाड़ियों के साथ मिलकर इस मामले को शांत कराया.
A heated moment between Josh Inglis and Nahid Rana. 🔥
pic.twitter.com/ZVX9pqWNYg— Sheri. (@CallMeSheri1_) June 9, 2026
BAN vs AUS: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को दी करारी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियाई टीम बारिश से प्रभावित मैच में 42.2 ओवर में 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नौ विकेट पर 191 रन ही बना सकी. उसके चार ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके. बांग्लादेश ने दूसरी बार ही ऑस्ट्रेलिया को वनडे में मात दी है. इस मुकाबले से पहले उसे 2005 में आखिरी बार जीत मिली थी.
नाहिद राणा ने बांग्लादेश के लिए बेहद शानदार प्रदर्शन किया और सिर्फ 41 रन देकर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. नाहिद राणा के इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी.
