Mohammed Siraj: भारतीय टीम (Team India) इस समय अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट मैच और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. भारतीय टीम ने टेस्ट मैच को 1 पारी और 300 रनों से अपने नाम कर लिया है, लेकिन वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से होने वाली है. इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ 2 और इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चूका है, लेकिन अब भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टीम इंडिया से मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को बाहर कर दिया गया है और 3 साल बाद टी20 सीरीज के लिए इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है.
Mohammed Siraj की जगह प्रसिद्ध कृष्णा हुए टीम इंडिया में शामिल
भारतीय टी20 टीम से पिछले 3 सालों से बाहर चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) को टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह शामिल किया गया है, इसके पहले चयनकर्ता इस तेज गेंदबाज को वनडे और टेस्ट फ़ॉर्मेट में लगातार मौका दे रहे हैं. अब मोहम्मद सिराज को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है और उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा अब टी20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा होंगे.
प्रसिद्ध कृष्णा पिछले 3 सालों से टीम इंडिया से बाहर थे, उन्होंने भारत के लिए अपना अंतिम टी20 मैच नवंबर 2023 में खेला था. वहीं मोहम्मद सिराज की बात करें तो वो लगातार टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं. BCCI की मेडिकल टीम और टीम मैनेजमेंट के बीच बातचीत के बाद मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को उनके वर्कलोड मैनेजमेंट प्रोग्राम के तहत आराम करने की सलाह दी गई है. यह फैसला एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि लंबे इंटरनेशनल सीजन से पहले वे पूरी तरह ठीक हो सकें.
गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां भारतीय टीम एक से 11 जुलाई के बीच मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच T20I मैच खेलेगी. इससे पहले 26 और 28 जून को बेलफ़ास्ट में आयरलैंड के ख़िलाफ दो T20I मैच खेले जाने हैं.
कैसा है प्रसिद्ध कृष्णा का टी20 करियर
प्रसिद्ध कृष्णा ने अगर 2023 में आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए टी20 क्रिकेट में डेब्यू किया था. आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में भी मौका मिला, मगर भरत के लिए पांच टी20 मैच खेलने के बाद उन्हें टीम में फिर मौका नहीं मिल पाया. उनके नाम पांच टी20 मैचों में 8 विकेट है.
अब एक बार फिर उन्हें टीम इंडिया में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की जगह मौका दिया गया है और वो अर्शदीप सिंह के साथ तेज गेंदबाजी की कमान संभाल सकते हैं.
आयरलैंड और इंग्लैंड T20I के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), इशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा.
