Posted inक्रिकेट, न्यूज

“उसे टीम इंडिया से बाहर कर घरेलू क्रिकेट खेलने दो… 14 रनों पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के फैंस, BCCI को लगाई फटकार

Vaibhav Sooryavanshi troll
"उसे टीम इंडिया से बाहर कर घरेलू क्रिकेट खेलने दो... 14 रनों पर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी तो भड़के फैंस, BCCI को लगाई फटकार
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: भारत ए और श्रीलंका ए (IND A vs SL A) के बीच आज एक रोमांचक मुकाबला खेला गया. भारत, श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया. इस मैच को भारतीय टीम (Team India) ने रोमांचक अंदाज में 8 रनों से जीता. भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़ा योगदान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) के अलावा तेज गेंदबाज अरशद खान (Arshad Khan) का रहा, जिन्होंने 49वें ओवर में सिर्फ 5 गेंदों में 3 विकेट लेकर और 1 रन खर्च करके भारत को जीत दिला दी.

भारतीय टीम इस मैच को जीतने में सफल रही, लेकिन वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) से इस मैच से पहले काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वैभव इस उम्मीद पर खरे नही उतरे और 12 गेंदों में 3 चौके की मदद से सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी पर फैंस का गुस्सा जमकर फूटा.

Vaibhav Sooryavanshi पर भड़के फैंस, कहा उसे घरेलू टूर्नामेंट खेलने भेज दो

वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से आज श्रीलंका के खिलाफ रन नही निकला. इस भारतीय ओपनर ने आईपीएल में रनों का अंबार लगाया था और इसी वजह से उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया गया था. हालांकि इंडिया ए के लिए ये खिलाड़ी पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहा, ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि बाकि के 3 मैचों में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहता है.

वैभव सूर्यवंशी का फैंस फ़्लैट ट्रैक पर खेलने का मजाक बना रहे हैं. आइए देखते हैं वैभव सूर्यवंशी के फ्लॉप होने पर कौन क्या कह रहा है.


भारत ने जीता 8 रनों से मुकाबला

भारतीय टीम की शुरुआत भले ही बेहद खराब रही हो, लेकिन टीम इंडिया के कप्तान तिलक वर्मा के धीमी लेकिन महत्वपूर्ण 60 और ऋतुराज गायकवाड़ की शतकीय पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 277 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 269 रन बनाकर ही आलआउट हो गई.

भारतीय टीम की जीत में अरशद खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उन्होंने 49वें ओवर में सिर्फ 5 गेंदों में मैच को पलटा. अरशद ने इन 5 गेंदों में सिर्फ 1 रन खर्च की और 1 डॉट गेंद डाली, जबकि बाकी के 3 गेंदों पर 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा और भारतीय टीम ने आसानी से इस मैच को 7 गेंद शेष रहते ही जीतकर पॉइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है.

ALSO READ: तिलक वर्मा ने तो हरा ही दिया था, सिर्फ 5 गेंदों में इस खिलाड़ी ने पलट दिया पूरा मैच, रोमांचक मैच में 8 रनों से जीता भारत

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...