Posted inक्रिकेट, न्यूज

गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का नया टी20 कोच, इस दिग्गज से चल रही है BCCI की बात

Gautam Gambhir Team India BCCI Ashish Nehra
गौतम गंभीर के बाद कौन होगा टीम इंडिया का नया टी20 कोच, इस दिग्गज से चल रही है BCCI की बात
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में टी20 फ़ॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है, जबसे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के कोच बने हैं, तब से भारतीय टीम एक भी टी20 सीरीज नही हारी है. भारतीय टीम की कमान इस दौरान गौतम गंभीर के हाथो में रही और इस दौरान भारत ने एशिया कप 2025 के अलावा लगातार दूसरी बार आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 का ख़िताब जीता.

वहीं टीम इंडिया ने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका समेत लगभग सभी टीम को शिकस्त दी है. गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कार्यकाल 2027 में विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है, ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद टीम इंडिया का कोच कौन होगा.

Gautam Gambhir के बाद ये खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कोच

भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर ने ‘स्पोर्ट्स स्टार’ के पॉडकास्ट पर बात करते हुए सुझाव दिया कि जब भी BCCI अपने अगले T20 कोच की तलाश शुरू करे, तो नेहरा के नाम पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. रिपोर्ट्स की मानें तो गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के बाद बीसीसीआई इस दिग्गज से कांटेक्ट कर सकती है.

गौतम गंभीर का कार्यकाल अभी विश्व कप 2027 तक है. इसके बाद बीसीसीआई उनके कार्यकाल को बढ़ाती है या नही ये फैसला गौतम गंभीर (भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में टी20 फ़ॉर्मेट में शानदार खेल दिखाया है, जबसे गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के कोच बने हैं और बीसीसीआई दोनों का रहने वाला है. हालांकि संजय मांजरेकर का मानना ​​है कि आईपीएल में नेहरा की अचीवमेंट्स उन्हें इस रोल के लिए के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती है.

संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने आशीष नेहरा (Ashish Nehra) को लेकर कहा कि

“अगर भारत सचमुच T20 कोच की तलाश में है, तो ये वो शख्स हैं जिसने रिजल्ट्स दिए हैं. उनका रिकॉर्ड शानदार है. आशीष नेहरा एक पक्के ‘स्ट्रीट-स्मार्ट’ क्रिकेटर हैं. अगर आप उनसे क्रिकेट पर बात करेंगे, तो वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएं; वो बस अपनी टीम की परेशानियों को सीधे-सीधे देख पाएंगे.”

संजय मांजरेकर ने आशीष नेहरा के तारीफों के बांधे पूल

संजय मांजरेकर ने नेहरा की सीधे-सादी पर्सनालिटी और क्रिकेट की उनकी गहरी समझ की भी तारीफ की. संजय मांजरेकर ने अपने बयान को लेकर कहा कि

“वो खेल को बहुत बारीकी से समझते हैं, और ऐसे इंसान हैं जो क्रिकेट से बाहर की बातों या किसी को खुश करने की कोशिश में बहुत ज्यादा नहीं उलझते; न ही वो उन ‘गेम’ (राजनीति) में पड़ते हैं जो अक्सर लोग अपनी जगह बनाए रखने या कुछ खास लोगों को खुश रखने के लिए खेलते हैं. मुझे लगता है कि खिलाड़ी उनकी इसी बात को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.”

आशीष नेहरा को संजय मांजरेकर ने जमीन से जुड़ा इंसान बताया और कहा कि

“आप देख सकते हैं कि एक कोच के तौर पर मिली सफलता का उन पर कोई असर नहीं पड़ता. वो सक्सेस का बहुत ज्यादा क्रेडिट खुद नहीं लेना चाहते; वो बस एक सीधे-सादे इंसान हैं जो पूरी लगन और मेहनत से अपना काम करते हैं, और ऐसा लगता है कि उन्हें अपना काम बेहद पसंद है.”

ALSO READ: साई सुदर्शन की छुट्टी, 2 खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...