इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) की तैयारियां सभी फ्रैचाइजी ने तेज कर दी है। अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों के बाद अब सभी फ्रैचाइजी दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन की तऱफ देख रही है, जिसमें चेन्नई सुपर किग्स (CSK) एक खिलाड़ी पर अपनी नजर बनाए रहेगा।
चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से जो खिलाड़ी रिलीज कर दिए गए हैं। उनके बाद इस खिलाड़ी को महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगे।
KKR के इस रिलीज खिलाड़ी पर टिकी CSK की निगाहें
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 ( IPL) सीजन चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK)n के लिए अच्छा नही रहा था। पिछले सीजन की शुरुआत के साथ ही आखिर तक टीम खेल के साथ ही खिलाडयों को मौका देने और अन्य कारणों से आलोचनाओं से घिरी रही थी। जिसके बाद अब इस सीजन टीम अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। अब इसके लिए टीम मे कोलकाता नाइट राइर्डस के एक रिलीज किए खिलाड़ी मोहम्मद नबी पर टीम की निगाहें जमी होंगी।
मोहम्मद नबी एक बेहेतरीन ऑलऱाउंडर खिलाडी हैं, मोहम्मद नबी के खेल से चेन्नई टीम को अपने होमग्राउंड चेपॉक पर काफी सहूलियत मिल सकती है। मोहम्मद नबी की तरफ से टीम इस साल अपनी पुरानी धारदार गेंदबाजी में वापसी कर सकती है। तो वहीं मोहम्मद नबी एक बेहेतरीन ऑल राउंडर खिलाड़ी भी है।
ALSO READ:IPL 2023: कोलकाता नाईट राइडर्स लेगी बड़ा फैसला, श्रेयस अय्यर की जगह ये खिलाड़ी होगा KKR का नया कप्तान!
आईपीएल में बेहद शानदार हैं मोहम्मद नबी के आंकड़े
मोहम्मद नबी के आईपीएल के दौरान किए प्रदर्शन के बारे में बात करें, तो आईपीएल के 17 मैचों में 180 रन बनाए हैं। साथ ही 13 विकेट हासिल किए हैं। चेन्नई मैनेजमेंट इस साल मोहम्मद नबी को टीम में जोडने का फैसला ले सकती है।
महेंद्र सिंह धोनी ने जिस अंदाज में कप्तानी छोड़ी थी, उसके बाद कयास लगाए जा रहें थे कि आईपीएल 2022 धोनी का आखिरी आईपीएल होगा। लेकिन महेंद्र सिह धोनी ने खुद ही बताया था कि वो आईपीएल 2023 का हिस्सा रहेंगे। धोनी का ये साल आईपीएल के लिए आखिरी साल माना जा रहा है। अपनी एक बातचीत में धोनी ने कहा था कि वो अपना आखिरी मैच टीम के होम ग्राउंड चेपॉक में ही खेलेंगे।