भारतीय क्रिकेट टीम के दो पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का याराना किसी से छुपा नहीं है। विराट कोहली अपने प्यारे माही भाई की तारीफ का कोई भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने पिछले साल अगस्त में ही क्रिकेट से संन्यास लिया है। विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक तस्वीर को शेयर की और उनके कैप्शन ने सभी का दिल जीत लिया।
Virat Kohli को आई धोनी की याद
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महेंद्र सिंह धोनी के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में विराट कोहली मैच का जश्न मना रहे हैं तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी के पीछे सात लिखा नजर आ रहा है। विराट कोहली ने इस तस्वीर में महेंद्र सिंह धोनी के साथ उपकप्तानी में बिताए समय को सबसे यादगार समय बताया है।
Also Read : एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का टी20 विश्व कप 2022 को लेकर बड़ा बयान “80 प्रतिशत टीम हो चुकी है फाइनल”
विराट कोहली ने लिखा कि वो समय काफी अच्छा था जब वे धोनी के अंडर में खेलकर बहुत लुत्फ उठाया करते थे। साथ ही विराट कोहली ने अपने जर्सी नंबर और धोनी के जर्सी नाम को प्लस में लिखकर आगे इक्वल का चिन्ह लगाकर दिल का सिंबल बनाया और इसे पोस्ट किया।
पार्टनरशिप हमेशा याद रहेगी
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी का एक साथ क्रीज पर होना उनके फैंस के लिए काफी यादगार पल में से एक है। वहीं विराट कोहली ने भी इसे सबसे यादगार बताया और उस पारियों को हमेशा यादगार रखने की बात की। विराट कोहली ने लिखा
“इस इंसान का विश्वसनीय उप कप्तान होना मेरे करियर का सबसे उत्साहजनक और सबसे आनंददायक समय था। हमारी पार्टनरशिप मेरे लिए हमेशा खास रहेगी”।
कुछ ही घंटो में पाक टीम के साथ मैच
विराट कोहली अब बहुत जल्द ही पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते नजर आयेंगे। एशिया कप 2022 में भारत का पहला मैच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ है। विराट कोहली इस मैच में अच्छी वापसी करके अपने रन मशीन वाले अवतार में नजर आएंगे ऐसा उनके और भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस उम्मीद कर रहे हैं।