टीम इंडिया ने इन दिनों दिनेश कार्तिक (DInesh Karthik) के फिनिशर के तौर पर काफी चर्चा हैं। आईपीएल के बाद जब खिलाड़ी ने तीन साल बाद टीम इंडिया ने वापसी की। तब दिनेश कार्तिक (DInesh Karthik) को फिनिशर की भूमिका में देखा जाने लगा। हालांकि पिछले कुछ मैच में ऐसा नहीं हुआ हैं। लेकिन इससे उलट दिनेश कार्तिक को भारत बनाम इंग्लैंड के दूसरे टी20 मैच में आउट होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रॉल किया गया हैं।
वहीं सोशल मीडिया पर जॉस बटलर में जिस अंदाज में दिनेश कार्तिक को आउट किया उससे फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। जिसके बाद लगातार सोशल मीडिया पर ये शेयर किया जा रहा है।
दिनेश कार्तिक ड्राइव लगाकर भी नही बचा सके अपना विकेट
भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर फिनिशर की भूमिका में देखे जा रहे दिनेश कार्तिक ड्राइव लगाकर भी अपने विकेट को नहीं बचा सके। दिनेश कार्तिक और रविंद्र जडेजा 16वें ओवर में साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। जिसमें एक गेंद कर दो रन के लिए भागे। स्ट्राइक एंड पर दिनेश कार्तिक जा रहे थे।
तब हैरी ब्रूज के तेज थ्रो को विकेटकीपर और कप्तान जॉस बटलर ने तेजी के साथ गिल्कियों को बिखेर दिया। जिसके बाद दिनेश कार्तिक ने जो ड्राइव भी लगाई थी। उससे भी अपने विकेट को नहीं बचा सके। जिसके बाद दिनेश कार्तिक 17 गेंद पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
यहाँ देखें वीडियो
Brilliant Buttler runs out Diving DK#INDvENG pic.twitter.com/cjkZhw1Ku6
— Renin Wilben Albert (@reninwilben) July 9, 2022
वीडियो हुआ वायरल फैंस को आई धोनी की याद
जॉस बटलर ने जिस अंदाज से दिनेश कार्तिक को विकेट की गिल्लियां उड़ाकर आउट किया था। उसे देखने के बाद फैंस को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई। जॉस बटलर दुनिया के बेहेतरीन विकेटकीपर में गिने जातें हैं। लेकिन उन्होंने जिस तरीके से दिनेश कार्तिक को आउट किया उसे देखकर भारतीय फैंस को अपने चहेते खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।