भारत के उपकप्तान बनते रविंद्र जडेजा ने दिखाया तेवर, CSK से तोड़ेंगे नाता! अब उठाया यह बड़ा कदम
भारत के उपकप्तान बनते रविंद्र जडेजा ने दिखाया तेवर, CSK से तोड़ेंगे नाता! अब उठाया यह बड़ा कदम

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपरकिंग्स इस साल भी पुराने खिलाड़ियों के साथ विवादों में घिरी रही। पिछले कुछ समय से सुरेश रैना के साथ फ्रेंचाइजी की अनबन की खबरें आ रहीं थी। जिसके बाद वो इस साल चेन्नई और आईपीएल का हिस्सा नहीं थे। इस के साथ ही आईपीएल के आखिरी सप्ताहों में रविंद्र जडेजा से जुड़ी खबरें भी समाने आने लगीं थी। जिसपर कोई विवाद नहीं है, ऐसे बयान दिए गए। अब रविंद्र जडेजा के चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर देने के बाद एक बार फिर ये मामला तुल पकड़ता नजर आ रहा है।

रविंद्र जडेजा में की चेन्नई से जुड़ी पोस्ट डिलीट

PL 2022: BIG BREAKING: 8 में से 6 मैचों में मिली हार के बाद रविंद्र जडेजा ने छोड़ी चेन्नई सुपर की कप्तानी, अब ये दिग्गज होगा नया कप्तान

रविंद्र जडेजा ने लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। टीम के बैन होने के बाद दूसरी टीम से जुड़ने के बाद भी टीम की वापसी के साथ ही वो वापस आ गए थे। लेकिन इस साल उनके कप्तान बनाए जाने के बाद टीम ने काफी खराब प्रदर्शन किया। जिसके बाद अंतिम मैचों के दौरान उन्होंने कप्तानी छोड़ दी। जिसके बाद से विवाद को लेकर बातें सामने आ रहीं है। लेकिन अब एक बार फिर जब रविंद्र जडेजा में चेन्नई सुपरकिंग्स से जुड़ी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इसके बाद अब फिर ये मामला एक बार फॉर उछला है।

Also Read : भारत के उपकप्तान बनते रविंद्र जडेजा ने दिखाया तेवर, CSK से तोड़ेंगे नाता! अब उठाया यह बड़ा कदम

बयान में कहा गया कोई विवाद नहीं है

रविंद्र जडेजा

 

रविंद्र जडेजा के सोशल मीडिया से पोस्ट डिलीट किए जाने के बाद एक बयान समाने आया है जिसमे कहा गया है कि खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी के बीच कोई भी विवाद नहीं है। चेन्नई सुपर किंग्स के एक अधिकारी ने कहा कि,

“देखिए, ये उनका निजी फैसला (सीएसके से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को डिलीट करना) है। हम अपनी तरफ से इस तरह की कोई भी घटना की जानकारी नहीं रखते हैं। सब ठीक है। कुछ भी गलत नहीं है”।

धोनी को जन्मदिन पर नहीं दी बधाई

IPL 2022: 'हमे माफ़ कर दो माही भईया हमसे भूल हो गयी', कप्तानी छोड़ते रविंद्र जडेजा हुए जबरदस्त ट्रोल, फैंस ने लगायी मीम्स की झड़ी

महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा के बीच भी कुछ विवाद है ऐसा रविंद्र जडेजा को कप्तानी छोड़ने के बाद ड्रॉप किए जाने से लगा था। जिसके बाद जब सात जुलाई को महेंद्र सिंह धोनी अपना 41वा जन्मदिन मना रहे थे। तब रविंद्र जडेजा ने सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन का कोई भी पोस्ट नही किया। जबकि हर साल वो ऐसा करते थे।

Also Read : IPL 2023 में इन 5 खिलाड़ियों पर CSK हर हाल में लगाएगी बड़ा दांव, नंबर 1 वाला है धोनी का पसंदीदा ऑलराउंडर

Published on July 10, 2022 6:22 pm