Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज, राजनीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को दी 1,051 करोड़ की सौगात, 229 परियोजनाओं को मिली रफ्तार

CM Yogi Adityanath Mathura
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा को दी 1,051 करोड़ की सौगात, 229 परियोजनाओं को मिली रफ्तार
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) मथुरा (Mathura) दौरे के दौरान जिले के विकास को नई गति देने वाली कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने जा रहे हैं। 3 और 4 सितंबर के प्रस्तावित दौरे के दौरान करीब 1,051 करोड़ की 229 विकास परियोजनाओं से मथुरा को बड़ी सौगात मिलने वाली है। इन योजनाओं का फोकस सड़क, पर्यटन, पुलिस व्यवस्था और शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर है।

वृंदावन तक बेहतर होगी कनेक्टिविटी

प्रमुख परियोजनाओं में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन तक चार लेन सड़क का निर्माण शामिल है। करीब 251 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना के लोकार्पण से वृंदावन आने-जाने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा यमुना नदी पर दो लेन के पुल के निर्माण का प्रस्ताव भी रखा जाएगा।

पर्यटन और सुरक्षा व्यवस्था पर CM योगी आदित्यनाथ का जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नयूरा पुलिस लाइन परिसर में लगभग 47 करोड़ की लागत से बनने वाले जी+12 टूरिस्ट हॉस्टल का भी लोकार्पण करेंगे। वहीं वृंदावन में 31 करोड़ की लागत से विकसित सीएलटीसी सेंटर की परियोजना भी शामिल है। इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों के लिए सुविधाएं बेहतर करने पर जोर दिखाई देता है।

सड़क और फ्लाईओवर से मिलेगी राहत

मथुरा के छाता क्षेत्र में करीब 86 करोड़ की लागत से 30 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का शिलान्यास प्रस्तावित है। इसके साथ ही मथुरा-वृंदावन मार्ग पर यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड तिराहे पर लगभग 44 करोड़ की लागत से दो लेन फ्लाईओवर बनाया जाएगा। छटीकरा-वृंदावन मार्ग के करीब 35 करोड़ के सौंदर्यीकरण की योजना भी इसमें शामिल है।

इन परियोजनाओं से मथुरा-वृंदावन में यातायात, पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं।

ALSO READ: कोर्ट पहुंचा मछली भोज विवाद, अजय राय ने सीएम योगी के खिलाफ दाखिल किया मानहानि का मुकदमा

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...