Tilak Varma: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साल 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप के लिए लगातार तैयारी करती हुई नजर आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने साल 2011 से लेकर अभी तक ODI वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया है।
बता दें कि साल 2023 में भारतीय टीम (Team India) फाइनल मुकाबले तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) ने भारतीय टीम को हार का सामना कराया था। अब 16 साल के बाद भारतीय टीम की एक बार फिर से कोशिश होगी खिताब को अपने नाम करें। तो आइए आपको बताते हैं कि BCCI कि तरह से ODI वर्ल्ड कप की तैयारी करती हुई नजर आ रही है।
वर्ल्ड कप 2027 खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं Tilak Varma
हाल ही में सोशल मीडिया से मिला जानकारी के अनुसार BCCI के द्वारा तिलक वर्मा (Tilak Varma) को श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के बैकअप खिलाड़ी के तौर पर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनाए जाने पर विचार किया जा रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट और भारतीय टीम के चयनकर्ता मिडिल ऑर्डर के लिए बैकअप पर काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
वहीं बल्ले बाजी के टॉप-6 में श्रेयस अय्यर के लिए पोटेंशियल बैकअप विकल्प के तौर पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) का नाम सबसे आगे आ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड ने तिलक वर्मा को अपनी गेंद बाजी को ठीक करने के भी आदेश दिए हैं।
मिडिल ऑर्डर के लिए नहीं है कोई तैयार
हाल ही में के आधिकारी ने कहा कि- भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को यह लगता है कि मिडिल ऑर्डर के लिए कोई भी बैकअप तैयार नहीं है, क्योंकि हार्दिक पांड्या और नीतिश कुमार रेड्डी मौजूदा समय में चोटिल चल रहे हैं।
इसलिए कोच और कप्तान टॉप ऑर्डर में ऐसे खिलाड़ी को शामिल करना चाहते है जो कि टीम के लिए बिना परेशानी के 4 ओवर फेंक सके, जो कि टीम के लिए बेहतर होगा।
ODI में कैसा है तिलक वर्मा का प्रदर्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने भारतीय टीम के साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ODI प्रारुप में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक तिलक वर्मा ने टीम के लिए केवल 5 ODI मैच खेले हैं।
इन 5 मैचों कि 4 पारियों में 22.66 की औसत और 57.14 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए कुल 68 रन बनाए थे। इसी के साथ ही इन 4 पारियों में खिलाड़ी ने एक बार अर्धशतकीय पारी भी खेली है।
