भारतीय टीम (Team India) ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली है, इस सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से जीत हासिल कि है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के 3 खिलाड़ियों ने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है, जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस सीरीज के बाद अब इन तीनों खिलाड़ियों को टीम में मौका मिला काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रहा है।
तो आइए आपको भी इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते है जो कि भारतीय टीम (Team India) की आगामी सीरीज जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली है उसमें इन तीनों खिलाड़ियों को जगह मिलने मुश्किल है।
कुलदीप यादव पर मडंरा रहा है खतरा
इस लिस्ट में पहला नाम भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव का है जो कि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेले गई सीरीज में भारतीय टीम के स्पिनर गेंदबाज कुलदीप यादव को पहले टेस्ट मैच में खेलने का मौका दिया गया था।
जिसमें खिलाड़ी ने खराब प्रदर्शन दिखाते हुए कुलदीप ने श्रीलंका का केवल 1 विकेट अपने नाम किया था, इस खराब प्रदर्शन के कारण कुलदीप यादव को दूसरे टेस्ट मैच में प्लेइंग-11 से बाहर का रास्ता दिखाया दिया गया है, लेकिन अब खबर यह भी आ रही है कि कुलदीप यादव को टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जाने वाला है। अभी इसके बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
लंबे समय के बाद मौका मिलने के बाद फिर होंगे बाहर
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी का नाम है वह सरफरान खान का है। बता दें कि सरफराज की भारतीय टीम में वापसी BCCI के द्वारा काफी लंबे समय के बाद कराई थी, लेकिन सरफराज शायद इसका अच्छे से फायदा नहीं उठा पाए हैं।
बता दें श्रीलंका के खिलाफ सरफराज खान को साई सुदंर्शन की जगह पर मौका दिया गया था, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में साई सुदर्शन की टीम में वापसी होने के बाद सरफराज खान का पत्ता कट सकता है।
नबी भी होंगे टीम से बाहर
वही तीसरे नंबर पर जिस खिलाड़ी को टीम से बाहर किया जाने वाला है वह आकिब नबी है। दरअसल श्रीलंका के खिलाफ बुमराह के चोटिल हो जाने के बाद बोर्ड के द्वारा आकिब नबी को टीम में शामिल होने का मौका दिया गया था, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दो मैचों में नबी को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था, अब बुमराह कि वापसी के बाद खिलाड़ी को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
