भारतीय टीम (Team India) मौजूदा समय में 19 सितंबर से होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games 2026) की तैयारी में लगी हुई है। इस टूर्नामेंट के मुकाबले 4 अक्टूबर तक जापान में खेला जाने वाला है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार BCCI ने पहले इस एशियन गेम्स 2026 के लिए पहले भारतीय टीम की मुख्य टीम को जापान भेजने का विचार बनाया था।
लेकिन जापान में खिलाड़ियों की चिंताओं को लेकर अब BCCI ने अपना फैसला बदल दिया है। BCCI अब जापान भारतीय टीम की B टीम भेजने का विचार बना रही है। तो आइए आपको बताते हैं कि अगर BCCI द्वारा जापान भारतीय टीम की B टीम को भेजा जाता है, तो ऐसे में किन-किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाने वाला है।
ऋतुराज को मिलेगी Asian Games 2026 के लिए टीम इंडिया B की कप्तानी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते एशियन गेम्स 2025 में भारतीय क्रिकेट टीम ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था, ऐसे में अगर अब मुख्य टीम के बजाय B टीम को एशियन गेम्स खेलने के लिए भेजा जाता है, तो बोर्ड टीम की कमान एक बार फिर से ऋतुराज के हाथों में ही सौंप सकती है।
इसी के साथ ही 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी इस टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है जिससे वह भी भारतीय टीम के लिए बड़े टूर्नामेंट खेलने का अनुभव ले सकें।
इसी के साथ इंडिया B टीम में बैकअप खिलाड़ी के तौर पर बोर्ड यशस्वी जायसवाल को नहीं बल्कि विस्फोटक और सलामी बल्लेबाज विकेटकीपर प्रभसिमर सिंह को टीम में शामिल होने का मौका दिया जा सकता है।
वहीं श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों कि टेस्ट सीरीज में देवदत्त पडिक्कल का प्रदर्शन काफी ज्यादा शानदार और विस्फोटक देखने को मिला था, जिसके लिए उन्हें भी इंडिया B टीम में शामिल किया जा सकता है।
क्रुणाल पंड्या हो सकती है टीम इंडिया में वापसी
बता दें कि भारतीय टीम के स्पिंन ऑलराउंडर खिलाड़ी क्रुणाल पंड्या बीते लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन अब बोर्ड के पास मौका आ गया कि एक बार फिर से क्रुणाल पंड्या को भारतीय टीम का हिस्सा बनाया जाए। इसके अलवा रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, विप्रज निगम तो भी इस इंडिया B टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
Asian Games 2026 के लिए संभावित इंडिया B टीम
एशियन गेम्स 2026 (Asian Games 2026) के लिए इंडिया B टीम में बोर्ड के द्वारा टीम में शामिल किए जाने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें संभावित ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, रियान पराग, क्रुणाल पांड्या, विप्रज निगम, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अशोक शर्मा, प्रिंस यादव, खलील अहमद जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।
