Placeholder canvas

IND vs SA: भारत के खिलाफ खेलने आया यह अफ्रीकी ऑलराउंडर बनना चाहता है धोनी, IPL में धोनी ने बनाया था इसे हीरा

by Jayesh Tandan
MS DHONI CSK

भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से हो रही है। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस ने एमएस धोनी को लेके एक बड़ा बयान दिया। 

धोनी से बेहद प्रभावित हैं प्रिटोरियस

dhoni 1

प्रीटोरियस हाल ही में आईपीएल 2022 में खेल कर गए हैं और इस लीग में वह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। इसी दौरान उन्होंने धोनी से खेल की ऐसी बारीकियां सीखीं जिन्होंने धोनी को महान बनाया है। 

प्रिटोरियस ने चेन्नई के लिए छह मैच खेले थे। उन्होंने छह विकेट लेने के साथ-साथ 44 रन बनाए थे। बेशक प्रिटोरियस ने कम मैच खेले लेकिन उन्होंने कहा कि उनका अनुभव शानदार रहा। ड्वेन प्रिटोरियस ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, 

“अपना पहला आईपीएल खेलना अच्छा अनुभव था। यह काफी समय से मेरा सपना था और सीएसके जैसी कामयाब टीम के साथ खेलने के मौके का मैने पूरा मजा लिया। एक खिलाड़ी के तौर पर काफी जिम्मेदारियां मिलती हैं। धोनी की कप्तानी में खेलने में और उनके साथ बल्लेबाजी करने में बहुत मजा आया। भारत में वह बहुत बड़ा ब्रांड है और भारतीय क्रिकेट के लिए उसने कितना कुछ किया है। यह सब देखना अच्छा अनुभव रहा।”

ALSO READ:IPL 2022 के वह 10 यादगार पल जिसे आप चाह कर भी नहीं भूला सकते, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी तस्वारें, देखें

शांत रहने की मिली बड़ी सीख

dwaine pretorius ms dhoni

प्रीटोरियस ने कहा कि उन्होंने धोनी से क्रीज पर शांत रहना सीखा है। उन्होंने कहा,

“सबसे बड़ी बात जो मैंने उनसे सीखी है, वह मैदान पर शांतचित्त बने रहना है। वह कैसे खुद पर से दबाव हटाकर गेंदबाज पर डाल देते हैं। उन्होंने मुझे यह महसूस कराया कि डेथ ओवरों में असल में गेंदबाज दबाव में रहते हैं। धोनी बहुत ज्यादा रोमांचित नहीं होते और हमेशा आशावादी रहते हैं। उन्होंने कहा कि वह मानते हैं कि वह कुछ भी कर सकते हैं। उनके जैसा ठहराव और आत्मविश्वास मैं भी अपने खेल में देखना चाहता हूं।”

इसके बाद प्रिटोरियस ने कहा,

“दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के लिए टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने का यह सुनहरा मौका होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम के कमजोर और मजबूत पक्षों को जानने का भी मौका मिलेगा।”

ALSO READ:मात्र 20 लाख में खरीदे गए इन 3 खिलाड़ियों ने IPL 2022 में मचाया कोहराम, लाखों में दिखाया करोड़ो का प्रदर्शन

You may also like

-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00