Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों को BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से किया बाहर

IND vs ENG Team India vs AFG
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का हिस्सा रहे इन 3 खिलाड़ियों को BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से किया बाहर
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के खिलाफ अभी हाल ही में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई, इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) ने 3-0 से जीत हासिल की, वहीं अब आज बीसीसीआई (BCCI) ने इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ 15 सदस्यीय टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है. बीसीसीआई ने अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे 3 खिलाड़ियों को टीम इंडिया से बाहर कर दिया है.

इन खिलाड़ियो ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बावजूद इन खिलाड़ियों को टीम इंडिया (Team India) से बाहर का रास्ता दिखाया गया है. आइए जानते हैं कौन से हैं वो खिलाड़ी.

Team India से इन 3 खिलाड़ियों को दिखाया गया बाहर का रास्ता

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिन 3 खिलाड़ियों को बाहर किया गया है उनके नाम यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), हर्ष दुबे (Harsh Dube) और प्रिंस यादव (Prince Yadav) हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ इन तीनों ही खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन अब ये खिलाड़ी टीम इंडिया (Team India) से बाहर हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात करें तो यशस्वी जायसवाल को पहले वनडे मैच में मौका नही दिया गया था, लेकिन दूसरे वनडे मैच में उन्हें मौका मिला था, लेकिन वो कुछ खास नही कर सके थे और सिर्फ 4 रन ही बना सके थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में उन्होंने मिले मौके का भरपूर फायदा उठाया और 110 रनों की नाबाद पारी खेली थी, इसके बावजूद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है.

वहीं इस लिस्ट में शामिल हर्ष दुबे की बात करें तो इस खिलाड़ी को पहले और तीसरे वनडे मैच में मौका दिया गया था, पहले वनडे मैच में हर्ष दुबे ने अपने डेब्यू मैच में ही 3 विकेट झटके थे और इस दौरान 47 रन खर्च किए थे, लेकिन तीसरे वनडे मैच में वो सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके थे, इस दौरान उन्होंने 38 रन लुटाए थे.

इस लिस्ट में तीसरा और अंतिम नाम प्रिंस यादव का है, जिन्होंने दूसरे वनडे मैच में डेब्यू किया था इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन निकले थे, लेकिन गेंद से इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में ही 56 रन खर्च करके 2 विकेट अपने नाम किया था. वहीं आखिरी और तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 38 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया था.

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए Team India

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली*, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार.

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया

यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, केएल राहुल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा.

ALSO READ: IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ढ़ाई साल बाद इस खिलाड़ी की टीम में वापसी

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...