Posted inक्रिकेट, न्यूज

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोटिल होकर हुआ पुरे सीरीज से बाहर!

Team India Hardik Pandya Injury
अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, सबसे बड़ा मैच विनर चोटिल होकर हुआ पुरे सीरीज से बाहर!
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 13 जून से हो रही है. भारतीय टीम (Team India) इस सीरीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है. इन दोनों खिलाड़ियों का टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में खेलना तय माना जा रहा था.

हालांकि इसी बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है, भारतीय टीम (Team India) के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) जिन्होंने अभी हाल ही में अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था, एक बार फिर चोटिल हो गए हैं.

Hardik Pandya चोटिल होकर Team India से 3 हफ्तों के लिए बाहर

आईपीएल 2026 के दौरान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को बैक स्पाज्म हुआ था, जिसकी वजह से वो आईपीएल के कुछ मैचों से टीम इंडिया से बाहर थे. हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्होंने एनसीए जाकर अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया था और भारत के खिलाफ खेलने को बेहद तैयार थे.

हालांकि अब रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार फिर हार्दिक पंड्या चोटिल हो गए हैं, जिसकी वजह से वो अगले 3 हफ्ते तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहने वाले हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया. इससे वे तीन सप्ताह के लिए खेल से दूर रहेंगे. उम्मीद की जा रही है कि वे जुलाई में इंग्लैंड के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पंड्या को जांघ की मांसपेशियों में हल्का खिंचाव आया है. इसकी वजह से उन्हें किसी भारी काम से इनकार किया गया है. साथ ही वजन उठाने से भी मना किया गया है. वे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रहते हुए रिकवर करेंगे. अभी तय नहीं हुआ है कि हार्दिक की जगह किसी भारतीय वनडे स्क्वॉड में चुना जाएगा. वैसे नीतीश कुमार रेड्डी पहले ही टीम इंडिया (Team India) का हिस्सा हैं.

हार्दिक पंड्या ने आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद नही खेला कोई मैच

भारतीय टीम (Team India) के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मैच आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में खेला था. उसके बाद से ही वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत टी20 विश्व कप 2026 को ध्यान में रखकर उन्हें सिर्फ टी20 क्रिकेट में शामिल किया जा रहा था, लेकिन अब आईसीसी विश्व कप 2027 की वजह से उन्हें एक बार फिर वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका दिया जा रहा है.

हार्दिक पंड्या को आईसीसी विश्व कप 2027 की वजह से ही अब आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय टी20 टीम से बाहर रखा गया है.

ALSO READ: IND vs AFG: रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरेगी टीम इंडिया, विराट कोहली के बिना ऐसी दिख सकती है भारत की प्लेइंग 11

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...